
राघव चड्ढा
– फोटो : twitter @raghav_chadha
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में लुधियाना पुलिस ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Punjab | Ludhiana Police has registered a case against a YouTube channel for allegedly spreading false news against Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP and party leader Raghav Chadha
The FIR has been registered at Shimlapuri police station in Ludhiana against a YouTube channel…
— ANI (@ANI) April 29, 2024
यह केस आप विधायक और लुधियाना लोकसभा से प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर की शिकायत पर कैपिटल टीवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस इस चैनल “कैपिटल टीवी” के मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विकास पराशर के अनुसार यू ट्यूबर ने अपने वीडियो के माध्यम से आप सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान दर्शाए हैं। विकास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि “कैपिटल टीवी” नामक यू ट्यूबर के करीब 27 लाख फॉलोअर्स है, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान की वीडियो अपने चैनल के पेज पर अपलोड किए हैं। वायरल वीडियो की कुछ सामग्री में उन्होंने दावा किया गया है कि राघव चड्ढा राज्य के युवाओं को नशे की लत में डालने के बाद इलाज का बहाना बनाकर इंग्लैंड भाग गए हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उम्मीदवारों से पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटने का दर्शाया गया है। थाना शिमलापुरी पुलिस के अनुसार उक्त मामला साइबर सेल की जांच के बाद दर्ज किया गया है।















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











