12:47 PM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024: फर्जी कॉल्स से रहें सावधान
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/yeJMhIU8gc
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 5, 2024
12:15 PM, 23-Mar-2024
BSEB 12th Result 2024: नहीं बचा है ज्यादा समय
बिहार बोर्ड के पटना स्थित मुख्यालय में शनिवार को डेढ़ बजे प्रेस कांफ्रेंस का समय रखा गया है। पौने दो बजे के आसपास वह सूची आ जाएगी, जिसमें टॉपर्स का नाम होगा।
12:01 PM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024: रिजल्ट में होंगी ये डिटेल्स
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पर्सनल डिटेल्स, स्कूल का नाम और पता, रोल नंबर, प्रत्येक विषयों के नंबर, कुल प्राप्तांक और डिवीजन सहित अन्य डिटेल्स मेंशन होंगी।
11:47 AM, 23-Mar-2024
BSEB 12th Result 2024: टॉपर्स को मिलता है पुरस्कार
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए जाते हैं। स्टूडेंट्स को लैपटॉप और नकद राशि भी दी जाती है। संभव है कि इस साल भी ऐसा ही किया जाए और टॉपर्स को पुरस्कृत किया जाए।
11:31 AM, 23-Mar-2024
Bihar Board Result 2024 Class 12: कौन हो सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12 का टॉपर?
सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय से भी टॉपर रह सकते हैं। दरअसल, झारखंड बंटवारे से नेतरहाट आवासीय स्कूल वहां चला गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभालने के बाद जमुई के वन आच्छादित क्षेत्र में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की स्थापना कराई थी। हर साल उस स्कूल से टॉपर (Bihar Board निकलते हैं। इस बार भी 20-21 मार्च को हुई वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में उस स्कूल से परीक्षार्थी आए थे।
11:15 AM, 23-Mar-2024
BSEB Bihar board 12th Result 2024: टॉपर्स का हुआ था वेरिफिकेशन
20 और 21 मार्च को टॉपर्स में शामिल सभी परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। इनसे मौखिक सवाल-जवाब किए गए और लिखवाकर भी देखा गया। सभी से पांच-पांच शिक्षकों ने औसतन चार-पांच सवाल पूछे। बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के बाद से ही वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया अपना रहा है।
11:08 AM, 23-Mar-2024
BSEB 12th Result 2024: अवकाश वाले दिन भी हुआ काम
बिहार बोर्ड में शुक्रवार को बिहार दिवस का अवकाश होने के बावजूद काम किया गया, ताकि शनिवार को रिजल्ट जारी किया जा सके।
10:48 AM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result 2024: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी स्कूलों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र भेजेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा। छात्रों को अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
10:09 AM, 23-Mar-2024
Bihar board 12th result 2024 OUT in a few hours: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी
बीएसईबी इंटर परिणाम की घोषणा में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। इसके साथ ही, छात्रों की धड़कने भी तेज होती जा रही हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर 01:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम की घोषणा करेंगे। ताजा अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।
09:32 AM, 23-Mar-2024
Bihar Board 12th Result Copy Re-checking: नंबरों से संतुष्ट न होने पर करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन
कक्षा 12वीं के छात्रों के पास रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन (Bihar Board 12th Copy Re-Checking) का विकल्प भी उपल्बध होगा। यदि उम्मीदवार रिजल्ट में मिले अंको से संतुष्ट नहीं है, तो वह कुछ निर्धारित फीस का भुगतान करके अपनी कॉपी रीचेक करा सकता है।


























