
प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ते पुलिसकर्मी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विवाद थम नहीं रहा है। गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन कर गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और वहां से ले गई।































