
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के मांडवी से भाजपा के पूर्व विधायक धनजी सेंघानी के निधन पर भी शोक जताया और कहा कि पूर्व सांसद के निधन की खबर से वह दुखी हैं। करीब 70 साल के सेंघानी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें हाल ही में लकवा मार गया (पक्षाघात) था। भाजपा नेता 2007 से 2012 के बीच कच्छ जिले के मांडवी से विधायक थे।




























