नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में ठंड तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (9 दिसंबर) इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था, क्योंकि सुबह पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा का अनुमान है। इस महीने 10 से 14 तारीख के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
15 दिसंबर तक तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है। 25 दिसंबर के आसपास कंपकपाती ठंड पड़ सकती है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 9 दिसंबर को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा। एक रात पहले यह माइनस 2.6 डिग्री था।
मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में 16 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान और गिर सकता है। 12 से 15 दिसंबर के बीच ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
मध्यप्रदेश: पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.20 गिरा
दिसंबर के 10 दिन बीतने से पहले ही प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अभी तक दिन में ज्यादा ठंड थी। अब यह रात में बढ़ी है। भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 12 डिग्री से नीचे आया। रविवार को रात का तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटे में इसमें 2.2 डिग्री की गिरावट हुई। इससे दिसंबर में पहली बार रात का तापमान सामान्य से कम हो सका। रविवार शाम भोपाल एयरपोर्ट का तापमान एक घंटे में ही 3.8 डिग्री गिर गया। शाम 5:30 बजे पारा 22.8 डिग्री पर था। शाम 6:30 बजे यह 19 डिग्री पर आ गया था। मप्र के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.8 डिग्री रहा।
दिसंबर अंत में 90 से नीचे जाता है पारा
शहर में पिछले 14 दिन से कुहासा, कोहरा और घनी धुंध का सिलसिला जारी था। इस कारण दिन में तेज धूप नहीं निकल पा रही थी। इससे दिन का तापमान लगातार सामान्य से कम बना था और ठंड भी ज्यादा थी। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही थी। भोपाल में दिसंबर में ठंड का ट्रेंड यह है कि आखिरी 10 दिन में ही पारा 9 डिग्री से नीचे पहुंचता है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











