• Latest
  • Trending
  • All
Israel 7th October Attack; Mossad Military On Hamas Planning | 1 साल मुगालते में रहे मोसाद-मिलिट्री, उन्हें हमास की ताकत का अंदाजा नहीं था

Israel 7th October Attack; Mossad Military On Hamas Planning | 1 साल मुगालते में रहे मोसाद-मिलिट्री, उन्हें हमास की ताकत का अंदाजा नहीं था

3 years ago
JKLF chief Yasin Malik among five named in charge-sheet in 1990 Sarla Bhat killing case

JKLF chief Yasin Malik among five named in charge-sheet in 1990 Sarla Bhat killing case

1 hour ago
Meet Yousuf Imran, Google executive who walked away from  million salary over fears about AI and job security

Meet Yousuf Imran, Google executive who walked away from $1 million salary over fears about AI and job security

2 hours ago
HACK CORE 2026: IIT Ropar, Syngenta, Google Drive Agri-AI Innovation

HACK CORE 2026: IIT Ropar, Syngenta, Google Drive Agri-AI Innovation

5 hours ago
‘Blood clots surge like never before…’: Dr McCullough’s chilling revelations on mRNA COVID vaccines – The Economic Times Video

‘Blood clots surge like never before…’: Dr McCullough’s chilling revelations on mRNA COVID vaccines – The Economic Times Video

6 hours ago
SP Leader Writes To PM Modi In Blood Over ‘Rashtra Mata’ Status For Cows, Shocking Video Emerges | India News

SP Leader Writes To PM Modi In Blood Over ‘Rashtra Mata’ Status For Cows, Shocking Video Emerges | India News

7 hours ago
Congress leadership with foreign mindset working to divide India: BJP

Congress leadership with foreign mindset working to divide India: BJP

9 hours ago
Serena Williams Slams Tennis Anti-Doping Regulations Ahead Of Wimbledon Return

Serena Williams Slams Tennis Anti-Doping Regulations Ahead Of Wimbledon Return

9 hours ago
Stir erupts against Karnataka’s AI city

Stir erupts against Karnataka’s AI city

9 hours ago
Ram Temple donation case: Bar association asks members not to represent accused

Ram Temple donation case: Bar association asks members not to represent accused

10 hours ago
Hormuz traffic drops off as vessel attacks raise fresh concerns

Hormuz traffic drops off as vessel attacks raise fresh concerns

12 hours ago
Radikaa Sarathkumar slams ‘circus’ after Bhagyaraj’s death: ‘Give dignity to dead’ | Tamil News

Radikaa Sarathkumar slams ‘circus’ after Bhagyaraj’s death: ‘Give dignity to dead’ | Tamil News

12 hours ago
Nvidia’s AI chip sales in China stall, as local chipmakers like Huawei take the lead

Nvidia’s AI chip sales in China stall, as local chipmakers like Huawei take the lead

12 hours ago
Monday, June 29, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel 7th October Attack; Mossad Military On Hamas Planning | 1 साल मुगालते में रहे मोसाद-मिलिट्री, उन्हें हमास की ताकत का अंदाजा नहीं था

by India News Online Team
December 1, 2023
in Hindi News
0
Israel 7th October Attack; Mossad Military On Hamas Planning | 1 साल मुगालते में रहे मोसाद-मिलिट्री, उन्हें हमास की ताकत का अंदाजा नहीं था
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


वॉशिंगटन16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Israel 7th October Attack; Mossad Military On Hamas Planning | 1 साल मुगालते में रहे मोसाद-मिलिट्री, उन्हें हमास की ताकत का अंदाजा नहीं था

7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद गाजा में मौजूद हमास आतंकी।

डॉक्यूमेंट्स, ईमेल्स और कुछ इंटरव्यूज से पता लगा है कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमास के हमले प्रीप्लान्ड थे। हैरत की बात यह है कि इजराइल की फौज और खुफिया एजेंसी मोसाद को भी इनकी जानकारी थी, लेकिन वो इस मुगालते में रहे कि हमास के पास इस तरह के हमलों की काबिलियत नहीं है।

7 अक्टूबर को हुए हमलों में 1200 इजराइली और कुछ विदेशी लोग मारे गए थे। इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी।

हमले रोकने में नाकामी की जांच, इसके दस्तावेज का कोड नेम जेरिको वॉल

  • इजराइल में अब 7 अक्टूबर के हमलों को रोकने में नाकामी की जांच हो रही है। 40 पेज का डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। इसको ‘जेरिको वॉल’ कोड नेम दिया गया है। हालांकि, यह नया नाम नहीं है। इजराइल में किसी इंटेलिजेंस या मिलिट्री डॉक्यूमेंट या एसेसमेंट को यही नाम दिया जाता है। इस डॉक्यूमेंट में हर स्तर पर हुई नाकामी को सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है।
  • मूल रूप से यह दस्तावेज हिब्रू में है, लेकिन ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पास इसका ट्रांसलेशन मौजूद है। इसमें हमास के हमलों की किसी तारीख का जिक्र नहीं है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि गाजा पट्टी में जबरदस्त सैन्य तैयारियां की गईं थीं। इनका मकसद इजराइली शहरों पर हमले के अलावा उसके मिलिट्री बेसेस और डिवीजनल हेडक्वॉर्टर्स को टारगेट करना था।
  • हमास ने 7 अक्टूबर के हमलों को सटीक तरीके से अंजाम दिया। रॉकेट दागे गए, ड्रोन्स के जरिए सिक्योरिटी कैमरे तबाह किए गए और बॉर्डर पर मशीन गन से हमले किए गए। पैराग्लाइडर्स, बाइक्स और जमीनी रास्ते से हमास के आतंकी इजराइल में दाखिल हुए। हमास के पास इजराइली मिलिट्री के बारे में काफी डिटेल में जानकारी थी। अब सवाल यह है कि हमास ने इतनी खुफिया इन्फॉर्मेशन आखिर कैसे जुटाई।
7 अक्टूबर को इजराइल के एश्केलॉन शहर में रॉकेट सायरन अलर्ट के बाद महफूज ठिकाने की तरफ भागती महिला।

7 अक्टूबर को इजराइल के एश्केलॉन शहर में रॉकेट सायरन अलर्ट के बाद महफूज ठिकाने की तरफ भागती महिला।

नेतन्याहू ने डॉक्यूमेंट देखा या नहीं

  • जेरिको वॉल इजराइली मिलिट्री और इंटेलिजेंस अफसरों के पास मौजूद है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हमला हमास के बूते से बाहर की बात है। यही बात डॉक्यूमेंट में भी कही गई है और इसे इजराइली अफसर भी मानते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और दूसरे पॉलिटिकल लीडर्स ने यह डॉक्यूमेंट देखा है या नहीं।
  • पिछले साल इजराइली सरकार को हमास के इरादों की भनक लगी थी। उस दौरान इजराइली फौज के गाजा डिवीजन ने कहा था कि हमास के इरादों का साफतौर पर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसी डिवीजन पर गाजा बॉर्डर की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी है। इसी साल जुलाई में इजराइल की यूनिट 8200 के एक सीनियर एनालिस्ट ने आगाह किया था कि हमास बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
  • हैरानी की बात यह है कि गाजा डिवीजन के एक कर्नल ने इस वॉर्निंग को गंभीरता से नहीं लिया। इस बारे में एक मेल सबूत के तौर पर मौजूद है। अब यह एनालिस्ट कहती हैं- मेरी बात को काल्पनिक समझा गया और अब यही जेरिको वॉल डॉक्यूमेंट में लिखा है। यह महज किसी एक गांव पर रेड की कोशिश नहीं थी। हमास ने जंग का प्लान बनाया था।
इजराइल के सेदरॉत शहर में तैनात इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) की यूनिट। इस शहर में हमास ने 7 अक्टूबर को कई लोगों को मार डाला था।

इजराइल के सेदरॉत शहर में तैनात इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) की यूनिट। इस शहर में हमास ने 7 अक्टूबर को कई लोगों को मार डाला था।

क्या इजराइली फौज ने वॉर्निंग को गंभीरता से नहीं लिया

  • कुछ अफसर निजी बातचीत में सवालिया निशान लगाते हुए पूछते हैं कि इजराइली फौज ने इस वॉर्निंग को गंभीरता से लिया? क्या साउथ इजराइल में फौज की तैनाती में इजाफा किया गया? अगर तैयारी पुख्ता होती तो न सिर्फ हमलों को रोका जा सकता था, बल्कि उसी वक्त करारा जवाब दिया जा सकता था। हुआ उल्टा, इजराइली फौज तैयार नहीं थी और गाजा पट्टी से निकलकर आतंकी इजराइल में घुस गए।
  • इजराइली सिक्योरिटी ऑफिशियल्स पहले ही मान चुके हैं कि वे देश की हिफाजत में नाकाम रहे। माना जा रहा है कि सरकार एक जांच कमीशन बनाने जा रही है जो हमले रोकने में हुई नाकामी की हर पहलू से जांच करेगा। जेरिको वॉल डॉक्यूमेंट के बारे मे अफसर भी मानते हैं कि ये अरब-इजराइल जंग 1973 के बाद पहली बार खुफिया और फौजी नाकामी का सबसे अहम दस्तावेज है।
  • मोटे तौर पर इस डॉक्यूमेंट से एक चीज तो साफ हो ही जाती है और इसे इजराइली अफसर भी मानते हैं। माना ये जाता है कि इजराइल की सिक्योरिटी के जिम्मेदार लोगों को यह मुगालता रहा कि ये आतंकी संगठन इतना खौफनाक हमला नहीं कर सकता या उसके पास ऐसा करने की काबिलियत नहीं है। हालांकि, अब ये जिम्मेदार इन मुद्दों पर जवाब देने से बच रहे हैं।
तस्वीर 7 अक्टूबर की है। हमास के हमले के बाद मारे गए इजराइली लोगों के शवों के करीब मौजूद एक सैनिक।

तस्वीर 7 अक्टूबर की है। हमास के हमले के बाद मारे गए इजराइली लोगों के शवों के करीब मौजूद एक सैनिक।

अफसरों की चुप्पी का राज

  • इजराइली अफसर ये नहीं बता रहे कि उन्हें जेरिको वॉल डॉक्यूमेंट कहां से मिला। हालांकि, यह हालिया साल में तैयार किए गए हमास के अटैक प्लान्स से जुड़ा एक और दस्तावेज ही है। मसलन, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पास 2016 में इजराइली डिफेंस मिनिस्ट्री का एक मेमोरेंडम मौजूद है। इसमें कहा गया था कि हमास का इरादा है कि अगली जंग या झड़प इजराइली जमीन पर ही हो।
  • इसमें आगे कहा गया था- हमास इजराइली नागरिकों को बंधक बनाना चाहता है और यहां चुनिंदा कम्युनिटीज को कब्जे में लेना चाहता है। जेरिको वॉल में वेस्ट बैंक की तरफ से इजराइल पर हमले की प्लानिंग पर भी जानकारी मौजूद है। वेस्ट बैंक से हमले इस तरह किए जाने थे कि इजराइली फौज का फोकस दूसरी ओर बंट जाए, वह बंकरों में छिप जाए। फिर ड्रोन्स से गाजा-इजराइल बॉर्डर पर मौजूद सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को तबाह किया जाए।
  • इसमें हमास के इरादों को एक मजहबी कथन से बताया गया है। इसके मुताबिक- उन्हें घर में घुसकर चौंका दो। अगर ऐसा करने में कामयाब रहे तो जो चाहते हो, वही नतीजा मिलेगा। 7 अक्टूबर के बाद हमास इस कथन का उपयोग वीडियोज और बयानों में करता रहा है।
  • दस्तावेज के मुताबिक- हमास का प्लान रीम शहर के इजराइली बेस पर कब्जे का था। इसी बेस के जरिए गाजा डिवीजन की सिक्योरिटी पर नजर रखी जाती है। इसके अलावा कुछ और बेसेस पर हमास की नजर थी।
तस्वीर गाजा पट्टी की है। 7 अक्टूबर को हमास आतंकी एक इजराइली महिला को किडनैप करके ले गए थे। बाद में इसकी मौत हो गई थी।

तस्वीर गाजा पट्टी की है। 7 अक्टूबर को हमास आतंकी एक इजराइली महिला को किडनैप करके ले गए थे। बाद में इसकी मौत हो गई थी।

एक और बड़ी गलती हुई

  • इजराइली अफसर मानते हैं कि इस डॉक्यूमेंट की सबसे बड़ी बात यह है कि चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। हालांकि, ये भी एक फैक्ट है कि फौजें कई बार और कई प्लान्स ऐसे बनाती हैं, जिन पर कभी अमल नहीं किया जाता। इजराइल ने हमास की कुछ और बातों को गंभीरता से नहीं लिया। जैसे, हमास की मांग थी कि फिलिस्तीनियों को इजराइल में काम करने के परमिट मिलें।
  • इस मांग का इजराइली अफसरों ने यह अंदाजा लगाया कि हमास जंग नहीं चाहता, क्योंकि वह तो फिलिस्तीनियों के लिए वर्क परमिट मांग रहा है। हालांकि, अब ये साफ है कि हमास कई साल से हमले की साजिश रच रहा था। यह हमला इजराइल के बतौर देश 75 साल के इतिहास का सबसे बड़ा हमला साबित हुआ। 2016 में जो मेमोरेंडम जारी किया गया था। उसमें उस वक्त के डिफेंस मिनिस्टर एविगोर लिबरमैन ने कहा था- हमास की घुसपैठ और बंधक बनाने का प्लान इजराइल के नागरिकों की मानसिकता को जबरदस्त नुकसान पहुंचाएगा।
  • इस मेमो में कहा गया था- हमास ने आधुनिक हथियार खरीदे हैं। वो जीपीएस जैमर्स और ड्रोन भी खरीद रहा है। उसके पास 27 हजार आतंकी हैं। इनमें से 6 हजार तो दो साल में इस आतंकी गुट में शामिल हुए हैं। वह 2020 तक आतंकियों की तादाद 40 हजार करना चाहता है।
हमास ने 7 अक्टूबर को एश्केलॉन शहर पर रॉकेट दागे थे। इस दौरान वहां कई लोग मारे गए थे और प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ था।

हमास ने 7 अक्टूबर को एश्केलॉन शहर पर रॉकेट दागे थे। इस दौरान वहां कई लोग मारे गए थे और प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ था।

पिछले साल भी एक डॉक्यूमेंट तैयार हुआ था

  • इजराइली फौज की गाजा डिवीजन ने पिछले साल भी जेरिको वॉल डॉक्यूमेंट तैयार किया था। इसमें खुफिया जानकारी के आधार पर हमास की घुसपैठ की साजिश के बारे में आगाह किया गया था। इसके मुताबिक- हमास चौंकाने वाला हमला करना चाहता है। जुलाई में यूनिट 8200 के एक एनालिस्ट ने कहा था हमास के कमांडो ट्रेनिंग और एक्सरसाइज कर रहे हैं।
  • इस ट्रेनिंग में इजराइली एयरक्राफ्ट्स को मार गिराने के अलावा किबुत्ज और मिलिट्री बेस को निशाना बनाने पर फोकस किया गया था, ताकि कैडेट्स को मारा जा सके। हैरानी की बात ये है कि गाजा डिवीजन के कर्नल ने इस एनालिसिस को अच्छा, लेकिन सिर्फ कल्पना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हमास के एक्शन के बारे में धैर्य से सोचना चाहिए।
  • इसी डॉक्यूमेंट में 1973 की अरब-इजराइल जंग का जिक्र भी किया गया था। इसके मुताबिक- ये ध्यान रखा जाना चाहिए कि तब इजिप्ट और सीरिया ने इजराइली फौज को काफी नुकसान पहुंचाया था और बाद में इजराइली फौज री-ग्रुप हुई और उसने हमला नाकाम कर दिया। इसलिए, इजराइल को खुफिया जानकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए।
तस्वीर गाजा के एक बीच की है। यहां इजराइली कार्रवाई के बाद समुद्री किनारे पर बहकर आया मलबा साफ देखा जा सकता है।

तस्वीर गाजा के एक बीच की है। यहां इजराइली कार्रवाई के बाद समुद्री किनारे पर बहकर आया मलबा साफ देखा जा सकता है।

इतनी जल्दी जंग की आशंका नहीं थी

  • ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक- कोई ईमेल यह नहीं बताता कि इजराइल को इतनी जल्दी जंग शुरू होने की आशंका थी। हमास का नेता याह्या सिनवार भी जंग नहीं चाहता था। हालांकि, यह बात अब सभी मान रहे हैं कि हमास बहुत ज्यादा ताकतवर हो चुका है।
  • इस हमले के कुछ पॉइंट्स अमेरिका में 9/11 के अटैक से भी जुड़ते हैं। तब भी पेंटागन और अमेरिकी इंटेलिजेंस अल-कायदा के इरादों का सही अंदाजा नहीं लगा सकी थी। सीआईए से हाल ही में रिटायर हुए अफसर टेड सिंजर कहते हैं- इजराइल की 7 अक्टूबर की खुफिया नाकामी 9/11 की याद दिलाती है। यह बताती है कि मिलिट्री और पॉलिटिकल लीडरशिप इस बात को नहीं समझ पाए कि हमास उन हालात में पहुंच चुका है कि वह जब चाहे हमला कर सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: 7thattackHamasISRAELMilitaryMossadOctoberPlanningअदजउनहकतकतथनहममगलतमसदमलटररहसलहमस
Share200Tweet125Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
JKLF chief Yasin Malik among five named in charge-sheet in 1990 Sarla Bhat killing case

JKLF chief Yasin Malik among five named in charge-sheet in 1990 Sarla Bhat killing case

June 29, 2026
Meet Yousuf Imran, Google executive who walked away from  million salary over fears about AI and job security

Meet Yousuf Imran, Google executive who walked away from $1 million salary over fears about AI and job security

June 29, 2026
HACK CORE 2026: IIT Ropar, Syngenta, Google Drive Agri-AI Innovation

HACK CORE 2026: IIT Ropar, Syngenta, Google Drive Agri-AI Innovation

June 29, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • JKLF chief Yasin Malik among five named in charge-sheet in 1990 Sarla Bhat killing case
  • Meet Yousuf Imran, Google executive who walked away from $1 million salary over fears about AI and job security
  • HACK CORE 2026: IIT Ropar, Syngenta, Google Drive Agri-AI Innovation
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.