
कृष्ण बेदी।
– फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बेदी की साल 2019 में सीएम के राजनीतिक सचिव के पद पर नियुक्ति हुई थी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस्तीफा देने के बाद बेदी अंबाला लोकसभा में सक्रिय होंगे। वह इस सीट से लोकसभा का चुनाव का दावा ठोक सकते हैं।
बेदी मूलरूप से शाहाबाद के रहने वाले हैं। हालांकि अंबाला लोकसभा में दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि बेदी ने करीब 10 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर सरकार ने उनका इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया है।



























