• Latest
  • Trending
  • All
Anti-tank missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp | इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन

Anti-tank missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp | इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन

3 years ago
Fertilisers: ‘It takes time to restart plants’: Hormuz reopening may not ease fertiliser woes anytime soon, say industry executives

Fertilisers: ‘It takes time to restart plants’: Hormuz reopening may not ease fertiliser woes anytime soon, say industry executives

57 mins ago
Abhinay Deo on convincing Helen to make her acting comeback with Brown: I was really hoping she would say yes

Abhinay Deo on convincing Helen to make her acting comeback with Brown: I was really hoping she would say yes

2 hours ago
Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up Amidst Falling Crude Oil Prices & US-Iran Deal

Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up Amidst Falling Crude Oil Prices & US-Iran Deal

3 hours ago
Bareilly adminstration steps up security for Muharram; over 1,000 ‘tazias’ to be taken out

Bareilly adminstration steps up security for Muharram; over 1,000 ‘tazias’ to be taken out

7 hours ago
India-Thailand discuss deepening defence R&D; focus on Indo-Pacific security situation

India-Thailand discuss deepening defence R&D; focus on Indo-Pacific security situation

8 hours ago
Meloni quits smoking, Trump gets jersey: Hot mics at G7 capture world leaders’ chats between weighty topics

Meloni quits smoking, Trump gets jersey: Hot mics at G7 capture world leaders’ chats between weighty topics

8 hours ago
FIH Nations Cup: India Women’s Hockey Targets Undefeated Pool Stage Finish

FIH Nations Cup: India Women’s Hockey Targets Undefeated Pool Stage Finish

9 hours ago
Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up on Lower Crude, IT Sector Strength

Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up on Lower Crude, IT Sector Strength

10 hours ago
Flight Plan: How Six Rebel Sena MPs Outfoxed Uddhav Thackeray To Make A Dash For Delhi | India News

Flight Plan: How Six Rebel Sena MPs Outfoxed Uddhav Thackeray To Make A Dash For Delhi | India News

10 hours ago
US-Iran War LIVE Updates: Iran Now Has Powers To Shut Strait Of Hormuz At Will, Says US Intel

US-Iran War LIVE Updates: Iran Now Has Powers To Shut Strait Of Hormuz At Will, Says US Intel

11 hours ago
‘BJP Wants Opposition-Mukt Bengal’ – Rediff.com India News

‘BJP Wants Opposition-Mukt Bengal’ – Rediff.com India News

11 hours ago
ED launches money laundering probe into organ trafficking network

ED launches money laundering probe into organ trafficking network

13 hours ago
Wednesday, June 17, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Anti-tank missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp | इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन

by India News Online Team
November 1, 2023
in Hindi News
0
Anti-tank missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp | इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


  • Hindi News
  • International
  • Anti tank Missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp

तेल अवीव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Anti-tank missiles, Israel Hamas Gaza War Situation LIVE Photos Update; Benjamin Netanyahu | Jabalia Refugee Camp | इजराइली सेना ने कहा- हमला नाकाम, जवाबी कार्रवाई जारी; बेघर लोगों के लिए हेल्पलाइन

इजराइल ने अब लेबनान बॉर्डर पर हॉवित्जर तोपें तैनात कर दी हैं।

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज 27वां दिन है। इस बीच, लेबनान से भी इजराइल पर हमले तेज हो गए हैं। बुधवार को इजराइली सेना ने कहा- लेबनान से हमारे देश पर एंटी टैंक मिसाइल दागी जा रहीं हैं। हमने हमलों को नाकाम करते हुए, जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और ये जारी है।

इस बीच, इजराइल ने अपने देश में बेघर हुए लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक- अब तक करीब 2 लाख इजराइली नागरिकों को अपना घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ रहा है।

इजराइल ने अमेरिका की मांग ठुकराई

इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर बेजलेल स्मोट्रिच ने फिलिस्तीन अथॉरिटी (PA) को टैक्स रेवेन्यू से जुटाई गई सालाना रकम जारी करने से इनकार कर दिया है। (फाइल)

इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर बेजलेल स्मोट्रिच ने फिलिस्तीन अथॉरिटी (PA) को टैक्स रेवेन्यू से जुटाई गई सालाना रकम जारी करने से इनकार कर दिया है। (फाइल)

इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर बेजलेल स्मोट्रिच ने अमेरिका की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने फिलिस्तीन अथॉरिटी को फंड जारी करने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में स्मोट्रिच ने कहा- हमारे बहादुर सैनिक और बेकसूर नागरिक मारे जा रहे हैं। ऐसे वक्त में हम उन लोगों को फंड्स कैसे रिलीज कर सकते हैं।

स्मोट्रिच ने कहा- पहले हम यह गलती कर चुके हैं, लेकिन इसको दोहराया नहीं जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिलिस्तीन की तरफ से हमास को समर्थन मिलता है। आने वाले वक्त में हम फिलिस्तीन को लेकर भी अपनी पॉलिसी बदलेंगे। इजराइली सरकार फिलिस्तीन से टैक्स वसूली करती है और उसमें से पानी और बिजली का बिल काटकर जरूरी फंड फिलिस्तीन को सौंप देती है।

गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर दूसरी बार हमला
अल जजीरा के मुताबिक, इजराइल ने बुधवार को उत्तरी गाजा में सबसे बड़े जबालिया रिफ्यूजी कैंप को दूसरी बार निशाना बनाया। इसके पहले मंगलवार रात को यहां हमला हुआ था।

इजराइली सेना ने दावा किया था कि उसने 31 अक्टूबर की रात हुए हमले में हमास के एक सीनियर कमांडर इब्राहिम बियारी सहित 50 लड़ाकों को मार गिराया। वहीं, हमास के कंट्रोल वाली गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा था कि इजराइली हमलों में दर्जनों की मौत हो गई। सैकड़ों लोग घायल हुए।

गाजा के जबालिया क्षेत्र में मौजूद शरणार्थी शिविर करीब 1.4 स्क्वायर किमी के इलाके में फैला है। हमले से पहले यहां करीब 1.16 लाख लोगों ने पनाह ले रखी थी।

जबालिया कैंप पर हुए 2 हमलों की तस्वीरें देखें…

बुधवार शाम जबालिया कैंप पर हुए दूसरे हमले के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

बुधवार शाम जबालिया कैंप पर हुए दूसरे हमले के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

फुटेज गाजा के जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर हुए पहले हमले का है। मंगलवार को इजराइली सेना ने इसमें 50 हमास लड़ाकों को मारने का दावा किया।

फुटेज गाजा के जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर हुए पहले हमले का है। मंगलवार को इजराइली सेना ने इसमें 50 हमास लड़ाकों को मारने का दावा किया।

फुटेज जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर हुए पहले हमले के बाद यानी बुधवार सुबह की है। यहां इजराइली हमले के बाद कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

फुटेज जबालिया रिफ्यूजी कैंप पर हुए पहले हमले के बाद यानी बुधवार सुबह की है। यहां इजराइली हमले के बाद कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

रिफ्यूजी कैंप पर हमले में मारे गए लोगों की तादाद साफ नहीं
गाजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप जबालिया पर मंगलवार के बाद बुधवार को भी हमला हुआ। गाजा में हमास की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक- मंगलवार के हमले में 50 लोग मारे गए और 150 घायल हुए। दूसरी तरफ, BBC ने गाजा के ही एक अस्पताल के हवाले से बताया कि 120 लोग मारे गए हैं और 380 घायल हैं।

इस बीच, गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा है कि तुर्किये और फिलिस्तीन की मदद से चलाए जाने वाले फ्रेंडशिप कैंसर हॉस्पिटल में इलाज बंद कर दिया गया है। इसकी वजह यह है कि दो दिन पहले इजराइल ने यहां बमबारी की थी और इसकी वजह से फ्यूल खत्म हो गया। यहां 70 मरीज हैं और इनकी हालत नाजुक है। गाजा के 35 में से 16 अस्पताल बंद हो चुके हैं।

110 विदेशी नागरिक मिस्र पहुंचे
पहली बार विदेशी नागरिकों के लिए राफा बॉर्डर खोला गया। यहां से 110 लोग मिस्र पहुंचे। वहीं, घायल हुए फिलिस्तीनी नागरिक भी यहां से निकल सकते हैं।

दरअसल, मिस्र ने कहा था कि वो घायल फिलिस्तीनियों को भी राफा बॉर्डर को पार करने की इजाजत देगा, जिससे उनको सही इलाज मिल सके। दूसरी तरफ, इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों ने अब तक हमास के 11 हजार ठिकानें तबाह किए हैं।

मिस्र में राफा बॉर्डर के पास शेख जुवैद में टेम्परेरी हॉस्पिटल बनाए गए हैं। यहां गाजा से आने वाले घायलों का इलाज होगा।

मिस्र में राफा बॉर्डर के पास शेख जुवैद में टेम्परेरी हॉस्पिटल बनाए गए हैं। यहां गाजा से आने वाले घायलों का इलाज होगा।

जंग से जुड़े अहम अपडेट्स…

  • टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइली संसद नीसेट में 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों का वीडियो दिखाया गया। 43 मिनट के इस वीडियो को दिखाने के लिए स्पीकर ने सेना से बात की थी। इसके बाद ही सांसदों को यह वीडियो दिखाए गए।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 3 नवंबर को फिर से इजराइल दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि वो इजराइल की टॉप लीडरशिप से सीजफायर के बारे में बात कर सकते हैं।
  • इजराइल ने लाल सागर में मिसाइल बोट्स तैनात कर दी हैं। इजराइली सेना ने कहा- शक है कि ऐलत समेत कुछ शहरों पर हवाई हमले हो सकते हैं। ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को मिसाइल हमला किया था। अब ऐसा हुआ तो नतीजे गंभीर होंगे।
  • लेबनान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर नजीब मिकाती ने गाजा में पांच दिन के सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा- हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। लेबनान का हिजबुल्लाह मिलिटेंट ग्रुप भी इजराइल पर हमले कर रहा है।

हूती प्रवक्ता ने कहा- गाजा के लोगों को हमारा सपोर्ट
यमन से मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने भी इजराइल पर मिसाइल दागी। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने एक मिसाइल और कुछ ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक हूती के प्रवक्ता याह्या ने माना कि इजराइल के ऐलत शहर पर ड्रोन्स, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल दागी गई हैं।

हूती के प्रवक्ता ने आगे कहा- यह हमले गाजा के लोगों के सपोर्ट में किए गए हैं, क्योंकि अरब देश कमजोर हैं और इजराइल का छिपकर साथ दे रहे हैं। यमन की जनता चाहती है कि हम इजराइल पर हमले करें। ये हमले आगे भी होंगे। हम जानते हैं कि इजराइल के पास मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है और उसने हमलों का नाकाम बना दिया, लेकिन ये हमले जल्द ही कामयाब भी होंगे।

हूती विद्रोहियों ने 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। अब वो देश के बड़े हिस्से पर काबिज हैं। हूती ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो हमास के साथ है और उसकी हर तरह से मदद करेगा।

तस्वीर इजराइली सेना ने जारी की है। इसमें बताया गया है कि इजराइली सेना गाजा के उन अंदरूनी हिस्सों में पहुंच चुकी है, जहां हमास के गुप्त ठिकाने हैं।

तस्वीर इजराइली सेना ने जारी की है। इसमें बताया गया है कि इजराइली सेना गाजा के उन अंदरूनी हिस्सों में पहुंच चुकी है, जहां हमास के गुप्त ठिकाने हैं।

ब्लिंकन और ऑस्टिन का विरोध
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मंगलवार को संसद की एक कमेटी के सामने पेश हुए। जब वो इजराइल-हमास जंग पर बयान दे रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। ये लोग हाथ में पोस्टर लेकर आए थे। इन पर लिखा था कि इजराइली सेना गाजा में नरसंहार कर रही है और अमेरिका इसमें मदद कर रहा है।

दरअसल, ये दोनों मंत्री इसलिए पेश हुए, क्योंकि प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने संसद से 105 अरब डॉलर का इमरजेंसी बजट जारी करने की मांग की है। इससे वो यूक्रेन और इजराइल की मदद करना चाहते हैं। एक हिस्सा अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर के विकास पर भी खर्च किया जाना है। अमेरिकी संसद इस बजट को पास करने से पहले बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन से सख्त सवाल करना चाहती है।

ईरान के विदेश मंत्री तुर्किये जाएंगे
ईरान के फॉरेन मिनिस्टर हुसैन आमिर बुधवार को तुर्किये जा रहे हैं। इस दौरान वो कई मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि वो प्रेसिडेंट रिसेप तैयप एर्दोगन से भी मुलाकात कर सकते हैं। तुर्किये ने साफ कर दिया है कि इजराइल ने अगर गाजा पर हमले बंद नहीं किए तो इसके नतीजे गंभीर होंगे।

इजराइली सेना ने सोमवार रात हमास के 300 ठिकानों को निशाना बनाया था। एंटी-टैंक मिसाइल और रॉकेट लॉन्चिंग साइट्स, मिलिट्री कम्पाउंड और अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया। सेना ने सुरंगों में मौजूद हमास के लड़ाकों पर हमला किया। इस दौरान हमास के कई मेंबर्स मारे गए। इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के सीनियर लीडर नसीम अबु अजीना को भी मार गिराया है। अबु अजीना 7 अक्टूबर को इजराइल के 2 शहर एरेज और नेतिव हासारा पर हमले का मास्टरमाइंड था।

इजराइल-हमास जंग से जुड़ी तस्वीरें…

गाजा के खान यूनिस में इजराइली हमले के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

गाजा के खान यूनिस में इजराइली हमले के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद गाजा के जबालिया क्षेत्र में जमीन पर गड्ढा हो गया।

इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद गाजा के जबालिया क्षेत्र में जमीन पर गड्ढा हो गया।

यरुशलम के साफरा स्क्वायर पर करीब 200 बेड लगाए गए। ये उन लोगों का प्रतीक थे, जिन्हें हमास ने बंधक बना रखा है।

यरुशलम के साफरा स्क्वायर पर करीब 200 बेड लगाए गए। ये उन लोगों का प्रतीक थे, जिन्हें हमास ने बंधक बना रखा है।

गाजा में अपनों को खोने के बाद बच्चा मां से लिपटकर रोता नजर आया।

गाजा में अपनों को खोने के बाद बच्चा मां से लिपटकर रोता नजर आया।

हमास बोला- कुछ विदेशी नागरिकों को जल्द रिहा करेंगे
हमास की आर्म्ड विंग ने 31 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वो आने वाले दिनों में कुछ और बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों को रिहा करेगा। साथ ही हमास के कासिम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबु ओबैदा ने कहा कि वो गाजा को दुश्मनों की सेना और राजनेताओं के कब्रिस्तान में बदल देंगे।

हमास अब तक बंधक बनाए गए 4 नागरिकों को रिहा कर चुका है। इनमें से 2 अमेरिकी और 2 इजराइली नागरिक हैं।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

ये खबर भी पढ़ें…

अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली पुलिस ने नमाजियों को गिरफ्तार किया; हमास ने कहा- कीमत चुकानी पड़ेगी

​​​​​​इजराइल में यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: AntitankBenjaminCampGazaHamasISRAELJabalialivemissilesNetanyahuphotosrefugeeSituationUpdatewarइजरइलककररवईकहजरजवबननकमबघरलएलगसनहमलहलपलइन
Share202Tweet126Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Fertilisers: ‘It takes time to restart plants’: Hormuz reopening may not ease fertiliser woes anytime soon, say industry executives

Fertilisers: ‘It takes time to restart plants’: Hormuz reopening may not ease fertiliser woes anytime soon, say industry executives

June 17, 2026
Abhinay Deo on convincing Helen to make her acting comeback with Brown: I was really hoping she would say yes

Abhinay Deo on convincing Helen to make her acting comeback with Brown: I was really hoping she would say yes

June 17, 2026
Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up Amidst Falling Crude Oil Prices & US-Iran Deal

Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up Amidst Falling Crude Oil Prices & US-Iran Deal

June 17, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Fertilisers: ‘It takes time to restart plants’: Hormuz reopening may not ease fertiliser woes anytime soon, say industry executives
  • Abhinay Deo on convincing Helen to make her acting comeback with Brown: I was really hoping she would say yes
  • Indian Stock Market Rally Continues: Sensex, Nifty Up Amidst Falling Crude Oil Prices & US-Iran Deal
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.