• Latest
  • Trending
  • All
Israel Formation History Explained; David Ben-Gurion | Uganda Vs Palestine | फिर कैसे फिलिस्तीन में बना इजराइल; पूरे यूरोप की नफरत से पड़ी अलग मुल्क की नींव

Israel Formation History Explained; David Ben-Gurion | Uganda Vs Palestine | फिर कैसे फिलिस्तीन में बना इजराइल; पूरे यूरोप की नफरत से पड़ी अलग मुल्क की नींव

3 years ago
SIP Returns Rebound: Mid- and Small-Cap Funds See Sharp Recovery, Reviving MF Momentum

SIP Returns Rebound: Mid- and Small-Cap Funds See Sharp Recovery, Reviving MF Momentum

1 hour ago
Keep me away from all this, I’m an artist: Diljit on CJP protests at Delhi’s Jantar Mantar

Keep me away from all this, I’m an artist: Diljit on CJP protests at Delhi’s Jantar Mantar

1 hour ago
Maharashtra students who haven’t updated Aadhaar IDs won’t lose benefits: Minister

Maharashtra students who haven’t updated Aadhaar IDs won’t lose benefits: Minister

1 hour ago
NYC Mayor Zohran Mamdani asks residents to keep AC at 25°C during heatwave; New Yorkers say ‘no way!’

NYC Mayor Zohran Mamdani asks residents to keep AC at 25°C during heatwave; New Yorkers say ‘no way!’

1 hour ago
SEE: Inside Belgium’s wild dressing room celebrations

SEE: Inside Belgium’s wild dressing room celebrations

3 hours ago
Taylor Swift and Travis Kelce’s wedding: Fairytale decor, million dollar budget; Here’s all you need to know!

Taylor Swift and Travis Kelce’s wedding: Fairytale decor, million dollar budget; Here’s all you need to know!

4 hours ago
India-Japan Summit explained: What Modi-Takaichi talks mean amid global uncertainty

India-Japan Summit explained: What Modi-Takaichi talks mean amid global uncertainty

5 hours ago
Bollywood’s first half report card: Dhurandhar The Revenge, Bhooth Bangla, Main Vaapas Aaunga and more make it a win-win

Bollywood’s first half report card: Dhurandhar The Revenge, Bhooth Bangla, Main Vaapas Aaunga and more make it a win-win

6 hours ago
Monsoon Arrives In Delhi; IMD Issues Orange Alert As Heavy Rains Disrupt North India

Monsoon Arrives In Delhi; IMD Issues Orange Alert As Heavy Rains Disrupt North India

6 hours ago
West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

West Asia war LIVE: Iran says talks in Qatar on implementing MoU with U.S. have concluded

6 hours ago
US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

US, Iran Agree To One-Week Strait Of Hormuz De-Escalation As Qatar Talks Make ‘Positive Progress’ | World News

9 hours ago
Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

Obesity Fuels Distinct Molecular Process for Invasive Breast Cancer, Study Reveals, ETHealthworld

10 hours ago
Thursday, July 2, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Formation History Explained; David Ben-Gurion | Uganda Vs Palestine | फिर कैसे फिलिस्तीन में बना इजराइल; पूरे यूरोप की नफरत से पड़ी अलग मुल्क की नींव

by India News Online Team
October 30, 2023
in Hindi News
0
Israel Formation History Explained; David Ben-Gurion | Uganda Vs Palestine | फिर कैसे फिलिस्तीन में बना इजराइल; पूरे यूरोप की नफरत से पड़ी अलग मुल्क की नींव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Israel Formation History Explained; David Ben-Gurion | Uganda Vs Palestine | फिर कैसे फिलिस्तीन में बना इजराइल; पूरे यूरोप की नफरत से पड़ी अलग मुल्क की नींव

साल 1948 की बात है। यहूदी नेता डेविड बेनगुरियन ने भूमध्य सागर के पार अरब मुस्लिमों के बीच फिलिस्तीन में यहूदियों के लिए एक नए देश इजराइल की घोषणा कर दी। इसके बाद से अब तक अपना अस्तित्व बचाने के लिए इजराइल ने 75 साल में 7 जंग लड़ीं हैं।

हालांकि, जिस फिलिस्तीन की जमीन पर इजराइल बनाया गया, वो जगह देश बनाने के लिए यहूदी नेताओं की पहली पसंद नहीं थी।

इस स्टोरी में जानते हैं कि यहूदी नेता फिलिस्तीन की बजाय कहां और क्यों अपना देश बनाना चाहते थे और यहूदियों को नया देश बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

1894 की बात है, फ्रांस में एक यहूदी सैनिक पर देश से गद्दारी करने का आरोप लगाया गया। इस सैनिक का नाम अल्फ्रेड ड्रेफस था। अक्टूबर 1894 में फ्रांस की खुफिया एजेंसी ड्यूक्सिएम ब्यूरो को पेरिस में जर्मन दूतावास के बाहर डस्टबिन से एक लेटर मिला। ये लेटर मिलते ही ड्रेफस को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल , दूतावास के बाहर से जो लेटर मिला था उसमें कई सीक्रेट दस्तावेजों की जानकारी का जिक्र किया गया था। ऐसा माना गया कि इसके जरिए जर्मनी को फ्रांस की गुप्त जानकारी दी जा रही थी।

जांच करने वालों का शक सबसे पहले तोपखाने में काम करने वाले यहूदी सैनिक अल्फ्रेड ड्रेफस पर गया। उस पर शक की वजह सिर्फ इतनी थी कि कूड़ेदान से मिले लेटर की लिखावट ड्रेफस की लिखावट से मेल खाती थी। इसके अलावा फ्रांसीसी सेना के पास कोई दूसरा सबूत नहीं था। उसके गिरफ्तार होने की वजह सिर्फ ये थी कि ड्रेफस यहूदी था।

उस समय फ्रांसीसी अखबारों के पन्ने यहूदियों के खिलाफ नफरत से भरे रहते थे। उन्हें शक की निगाह से देखा जाता था। यूरोप में संपन्न समुदाय होने के बावजूद उनसे नफरत की जाती थी। ड्रेफस की गिरफ्तारी के बाद उनका कोर्ट मार्शल हुआ। उन्हें उम्र कैद की सजा दी गई।

हालांकि, 2 साल बाद ही फ्रांसीसी सेना के कर्नल जॉर्ज पिकार्ट के हाथ कुछ सबूत लगे, जिससे पता चला कि असली गुनेहगार ड्रेफस नहीं बल्कि फ्रांसीसी सेना का मेजर फर्डिनांड वाल्सिन था। सच्चाई जानने के बावजूद सेना में बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों ने मामला दबाने की कोशिश की।

फर्डिनांड वाल्सिन को दो ही दिन में बरी कर दिया गया। हालांकि, एमिल जोला नाम के एक पत्रकार ने ड्रेफस के लिए आवाज उठाई । सरकार पर दबाव बना और 1899 में ड्रेफस का ट्रायल फिर शुरू हुआ और उसे बेगुनाह मान लिया गया।

इस दौरान यहूदियों के विरोध में फ्रांस में कई जगहों पर दंगे हुए। सोसयटी दो गुटों में बंट गई। एक वो था जो ड्रेफस का समर्थन करता था और दूसरा वो जो यहूदियों से नफरत करते थे।

तस्वीर अल्फ्रेड ड्रेफस की है, वो 1899 में निर्दोष साबित हुए थे।

तस्वीर अल्फ्रेड ड्रेफस की है, वो 1899 में निर्दोष साबित हुए थे।

यूरोप में यहूदियों से नफरत के बीच अलग देश की खोज
1896 में ड्रेफस का मामला होने के बाद जायोनिस्ट नेताओं ने ये मान लिया था कि अब यूरोप में यहूदियों का रहना मुश्किल होने वाला है। जायोनिस्ट वो नेता थे जो यहूदियों के लिए एक अलग देश बसाने की मांग करते थे। जायोनिस्ट मूवमेंट का जनक थियोडोर हर्जेल का माना जाता है। वो जर्मनी के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते थे। हालांकि, अमीरी भी उन्हें उस नफरत से नहीं बचा पाई जो उन्हें यहूदी होने के वजह से मिलती थी।

ड्रेफस के मामले के बाद 1903 में एक बार फिर यूरोप में यहूदियों पर संकट आया। ईस्टर के दिन मोलदोव के किशिनेव में 49 यहूदियों को कत्ल हुआ। महिलाओं से रेप किया गया। इस घटना ने पूरे यूरोप में यहूदियों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या उन्हें वहां रहना चाहिए। मोलदोव की दिल दहला देने वाली घटना के बाद जायोनिस्ट नेता ने अपनी छठी बैठक की। इस दौरान उन्होंने दूसरे यहूदी नेताओं से कहा- क्यों न हम ईस्ट अफ्रीका में अपने लिए एक देश बसाएं।

दरअसल, इस बैठक से पहले ही हर्जेल ने ब्रिटिश एम्पायर के साथ एक डील की थी। इसके तहत यहूदियों के लिए यूगांडा में एक देश बनाने की बात को मंजूरी मिली। हर्जेल का कहना था कि जब तक वो फिलिस्तीन में अपने लिए देश बनाने की तैयारी कर रहे हैं तब तक वो यूगांडा में बस जाएंगे। ताकि फिलिस्तीन के इंतजार में यूरोप में उनके और लोग न मारे जाएं।

हर्जेल के इस प्रस्ताव को जायोनिस्ट पार्टी ने मंजूरी दी। जायोनिस्ट कांग्रेस के 295 नेताओं ने इस बात को मंजूरी दी कि यूगांडा में जाकर बसा जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस के 178 यहूदी ऐसे थे जो इस प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने हर्जेल को गद्दार तक कह दिया। इससे पहले की प्रस्ताव पास होता ईस्ट अफ्रीका से होकर आए डेलीगेशन ने कह दिया कि यूगांडा यहूदियों के रहने लायक जगह नहीं है।

तस्वीर जायोनिस्ट मूवमेंट के जनक थियोडोर हर्जेल की है।

तस्वीर जायोनिस्ट मूवमेंट के जनक थियोडोर हर्जेल की है।

आखिर में फिलिस्तीन में इजराइल बनने की कहानी…
साल 1917 की बात है। ब्रिटेन ने ‘बाल्फोर डिक्लेरेशन’ नाम के एक समझौते के जरिए फिलिस्तीन को बांटकर यहूदियों के लिए एक देश बनाने का वादा किया। ब्रिटेन के इस वादे का फिलिस्तीन के लोगों ने जमकर विरोध किया।

ये वो समय था जब यहूदी अपने लिए एक अलग देश की मांग कर रहे थे। इस डिक्लेरेशन के बाद ही अलग-अलग देशों से यहूदी फिलिस्तीन आकर यरुशलम और इसके आसपास के इलाकों में बसने लगे।दरअसल, यहूदी धर्म के लोगों का मानना है कि यहूदियों का पवित्र मंदिर ‘द होली ऑफ द होलीज’ इसी जगह पर हुआ करता था।

आज भी वहां मौजूद ‘वॉल ऑफ द माउंट’ उसी मंदिर का हिस्सा है। इसलिए यहूदी इस जगह को अपनी मातृभूमि मानते हैं। यरुशलम और इसके आसपास के शहरों को ऑटोमन, रोमन साम्राज्य और उसके बाद कई बार हमले कर उजाड़ा गया है।

जब दुनियाभर के यहूदी यहां आकर बसने लगे तो 1939 में उनके खिलाफ फिलिस्तीन में आंदोलन शुरू हुआ। ब्रिटिश सरकार ने फिलिस्तीनी लोगों के इस आंदोलन को पूरी ताकत से कुचल दिया। अब फिलिस्तीन के लोगों की लड़ाई अंग्रेजों और यहूदियों दोनों से थी। वहीं हिटलर और उसकी नाजी सेना यूरोप में यहूदियों का जनसंहार कर रही थी।

इसके चलते यूरोप के अलग-अलग देशों में बसे यहूदियों के लिए एक देश की जरूरत और बढ़ गई। न्यूयॉर्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे हालातों में यूरोप ने यहूदियों को बसाने की जिम्मेदारी फिलिस्तीन पर डाल दी। 1945 आते-आते यहूदियों और फिलिस्तीनियों में टकराव काफी ज्यादा बढ़ गए।

यरुशलम और इसके आस-पास के इलाके में रोज फिलिस्तीनी और यहूदियों के बीच लड़ाई होने लगी। फिलिस्तीन में हो रही हिंसा को देखते हुए ब्रिटेन ने ये मामला संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN के पास भेज दिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस लड़ाई को रोकने के लिए फिलिस्तीन को दो देशों में बांटने का फैसला किया।

29 नवंबर, 1947 को संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव 181 के जरिए यह फैसला लिया था। इस प्रस्ताव के तहत, यरुशलम को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण के अधीन रखने का फैसला किया गया। 1947 में UN ने फिलिस्तीन और इजराइल को लेकर एक मैप जारी किया, जिसे आप नीचे देख सकते हैं…

1948 की शुरुआत में यहूदियों ने फिलिस्तीन के कई गांवों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद आखिरकार 14 मई 1948 को नए देश इजराइल बना। इतिहासकार बेनी मॉरिस ने अपनी किताब ‘द बर्थ ऑफ द रिवाइज्ड फिलिस्तीनी रिफ्यूजी प्रॉब्लम’ में लिखते हैं कि इस बंटवारे के बाद 7 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

इन लोगों से इनका देश छिन गया था। इनमें से कई लोग घरों पर ताला लगाकर गए थे कि दोबारा सब कुछ अच्छा होने पर वो यहां लौट आएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।

सोर्स

  • https://jewishunpacked.com/kishinev-auschwitz-before-auschwitz/
  • https://www.haaretz.com/world-news/americas/2018-10-24/ty-article-magazine/.premium/what-happened-to-the-fantasy-of-a-jewish-autonomy-in-argentina/0000017f-dc6f-db22-a17f-fcffb9230000
  • https://jewishunpacked.com/the-biggest-what-if-in-modern-jewish-history/

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: BenGurionDavidEXPLAINEDformationHistoryISRAELPalestineUgandaअलगइजरइलककसनफरतनवपड़परफरफलसतनबनममलकयरपस
Share202Tweet127Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
SIP Returns Rebound: Mid- and Small-Cap Funds See Sharp Recovery, Reviving MF Momentum

SIP Returns Rebound: Mid- and Small-Cap Funds See Sharp Recovery, Reviving MF Momentum

July 2, 2026
Keep me away from all this, I’m an artist: Diljit on CJP protests at Delhi’s Jantar Mantar

Keep me away from all this, I’m an artist: Diljit on CJP protests at Delhi’s Jantar Mantar

July 2, 2026
Maharashtra students who haven’t updated Aadhaar IDs won’t lose benefits: Minister

Maharashtra students who haven’t updated Aadhaar IDs won’t lose benefits: Minister

July 2, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • SIP Returns Rebound: Mid- and Small-Cap Funds See Sharp Recovery, Reviving MF Momentum
  • Keep me away from all this, I’m an artist: Diljit on CJP protests at Delhi’s Jantar Mantar
  • Maharashtra students who haven’t updated Aadhaar IDs won’t lose benefits: Minister
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.