मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करने का मामला रविवार (15 अक्टूबर) का बताया गया है।
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। आरोप है कि जमीनी विवाद में रविवार (15 अक्टूबर) को महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की गई।
भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। आदिवासी महिला ने विधायक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि भाजपा विधायक की पत्नी अपने गुंडों की मदद से उनकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती हैं। जिस जमीन पर प्राजक्ता धस दावा कर रही है, वह 60-70 साल से उनके परिवार के पास है।
चारा लाने के दौरान महिला के साथ बर्बरता की
आदिवासी महिला के मुताबिक, घटना के दिन वह अपने पति और बहू के साथ खेत से जानवरों के लिए बैलगाड़ी में चारा लाने गई थी। वहां पहुंचने के बाद पति और बहू खेत का चक्कर लगाने लगे।
आदिवासी महिला बैलगाड़ी में चारा भर रही थी। तभी राहुल जगदाले और रघु पवार वहां आये और महिला को पकड़कर जमीन पर सुला दिया। दोनों महिला के साथ मारपीट करने लगे। खुद का बचाव करने के लिए महिला हाथापाई करने लगी।
निर्वस्त्र हालत में महिला ने आरोपियों का पीछा किया
इसी दौरान आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार होते दिख रहे हैं। वहीं निर्वस्त्र हालत में महिला उनका पीछा कर रही है।
हालांकि, विधायक सुरेश धस ने अपनी पत्नी के ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला झूठा है। वे बहुत जल्द इस पर विस्तार से बात करेंगे।
IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
बीड के आष्टी पुलिस थाने में भाजपा विधायक सुरेश धास की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धास, राहुल जगदाले और रघु पवार के खिलाफ IPC की धारा 354, 354 B, 323, 504, 506, 354 A, 34, और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
महाराष्ट्र में स्लो पॉइजन देकर एक परिवार के 5 लोगों की हत्या, बहू और महिला रिश्तेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक महीने के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार 18 अक्टूबर को घर की बहू और एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। दोनों पिछले एक महीने से सभी को खाने-पीने की चीजों में स्लो पॉइजन दे रही थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
AFSPA हटाने को निर्वस्त्र हो गई थीं महिलाएं:दायरा घटाने को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक बताया, अब मणिपुर में क्यों बढ़ा दिया

एक कानून, जिसे हटाने के लिए मणिपुर की इरोम चानू शर्मिला ने 16 साल भूख हड़ताल की। एक कानून, जिसके खिलाफ 30 मणिपुरी महिलाओं ने नग्न होकर प्रदर्शन किया। एक कानून, जिसका दायरा घटाने के फैसले को गृहमंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक बताया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)







