घरेलू नुस्खों से त्वचा की देखभाल करना काफी पुराना और आसान तरीका है। खासतौर पर दही का इस्तेमाल कई तरह के फेस मास्क में किया जाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ उसे मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। कुछ शोध में भी दही के इस्तेमाल से त्वचा की नमी, चमक और लचीलेपन में सुधार देखने को मिला है। हालांकि, इसे सही तरीके से और अपनी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखकर इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं चेहरे पर दही का इस्तेमाल किन तरीकों से किया जा सकता है।
चेहरे पर दही का इस्तेमाल कैसे करें?
-
दही और खीरे का मास्क: खीरे को कद्दूकस करके उसमें दही मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे पर एक समान मोटी परत में लगाएं। यह त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है।
-
दही और हल्दी का मास्क: एक कटोरी दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पतला पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें। हल्दी में मौजूद यौगिक त्वचा की देखभाल में मदद कर सकते हैं।
-
दही और पपीते का मास्क: पके पपीते को अच्छी तरह मैश करके उसमें दही मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। पपीते में मौजूद एंजाइम त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं। दही या किसी भी घरेलू फेस मास्क को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। जलन, लालिमा या खुजली होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











