नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। वेस्ट दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में कांग्रेस नेता अलका लांबा के पिता के घर चोरी हो गई है। चोर ने लाखों रुपए और जूलरी पर हाथ साफ किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 3 नकाबपोश चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चोरी से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर दिनदहाड़े घर के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…























