
दिल्ली-नोएडा से बस 6 घंटे की दूरी पर है ये Hidden Gem
दिल्ली-नोएडा में रह रहे लोग अक्सर सुकून की तालाश में किसी हिल स्टेशन जाना चाहते हैं। ज्यादातर लोग कुल्लू, मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशन पर जाते हैं। लेकिन इन जगहों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन कानाताल जा सकते हैं। भीड़-भाड़ और शोर गूल से दूर ये हिल स्टेशन अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह सुंदर हिल स्टेशन सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 324 किमी है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के सैलानी यहां आसानी से जा सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन समुद्र से 2590 मीटर की ऊंचाई पर है। ऐसे में इस वीकेंड आप यहां जा सकते हैं।
कानाताल हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इस हिल स्टेशन पर सैलानी पहाड़, घाटियां, झरनें, नदियां और जंगल देख सकते हैं। देहरादून से इस हिल स्टेशन की दूरी महज 78 किलोमीटर है। चंबा से यहां की दूरी 12 किलोमीटर है।
कैंपिंग और स्टारगेजिंग का लीजिए लुत्फ
इस हिल स्टेशन में आप कैंपिंग और स्टारगेजिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। जनवरी का महीना यहां घूमने के लिए बेस्ट है। सैलानी यहां कानाताल के अलावा मसूरी, चंबा और देहरादून घूम सकते हैं।
Latest Lifestyle News






















