{“_id”:”696b52b361159b68300406eb”,”slug”:”upw-vs-mi-women-live-cricket-score-up-warriorz-vs-mumbai-indians-wpl-2026-10th-match-updates-2026-01-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UPW vs MI Highlights: यूपी वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, मुंबई इंडियंस को हराया; जानें तालिका का हाल”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

यूपी वॉरियर्स
– फोटो : WPL
विस्तार
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया। लगातार तीन मैच हारने के बाद यूपी की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने इससे पहले भी मुंबई को ही मात दी थी। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में मुबंई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन ही बना सकी।






























