• Latest
  • Trending
  • All
PM Modi Under US Pressure? Congress Alleges Chabahar Port Control Loss

PM Modi Under US Pressure? Congress Alleges Chabahar Port Control Loss

8 months ago
इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

48 minutes ago
Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today

Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today

3 hours ago
US Passport Rules May Change: Parents Could Need Citizenship Proof For Child’s Passport

US Passport Rules May Change: Parents Could Need Citizenship Proof For Child’s Passport

6 hours ago
Smash This Anti-Hindu Hate: Sanatan Put In The Dock But Not Islamic ‘Bigotry’ | The Hard Facts

Smash This Anti-Hindu Hate: Sanatan Put In The Dock But Not Islamic ‘Bigotry’ | The Hard Facts

7 hours ago
New AI Models From OpenAI, Google, Anthropic: Capabilities, Safety, And Monitoring Debates

New AI Models From OpenAI, Google, Anthropic: Capabilities, Safety, And Monitoring Debates

7 hours ago
मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 30 घायल

मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 30 घायल

7 hours ago
Is Nepal A Cursed Land? The Truth Behind ‘Sati Le Sarapeko Desh’ And The Story’s Spiritual Origins | Spirituality News

Is Nepal A Cursed Land? The Truth Behind ‘Sati Le Sarapeko Desh’ And The Story’s Spiritual Origins | Spirituality News

7 hours ago
Apple Follows Google; Maps Now Shows “Lake America” Instead Of Lake Ontario But MapQuest Says No | Tech News

Apple Follows Google; Maps Now Shows “Lake America” Instead Of Lake Ontario But MapQuest Says No | Tech News

7 hours ago
Afzal Ansari gets Dalibagh property back after 4 years, blocked access poses hurdle

Afzal Ansari gets Dalibagh property back after 4 years, blocked access poses hurdle

7 hours ago
Pakistan Punjab Hindu Temple Demolition

Pakistan Punjab Hindu Temple Demolition

8 hours ago
31 दिनों में 5.68 लाख… दनादन बिक रही HERO की गाड़ियां, इनकी सबसे ज्यादा मांग – hero motocorp august 2026 sales splendor passion vida auam

31 दिनों में 5.68 लाख… दनादन बिक रही HERO की गाड़ियां, इनकी सबसे ज्यादा मांग – hero motocorp august 2026 sales splendor passion vida auam

8 hours ago
MS Dhoni Tells Rishabh Pant Hookah Peeke Aata Hoon Video Goes Viral

MS Dhoni Tells Rishabh Pant Hookah Peeke Aata Hoon Video Goes Viral

8 hours ago
Wednesday, September 2, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

PM Modi Under US Pressure? Congress Alleges Chabahar Port Control Loss

by India News Online Team
January 16, 2026
in Hindi News
0
PM Modi Under US Pressure? Congress Alleges Chabahar Port Control Loss
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ट्रम्प के दबाव पर ईरान के चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ दिया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा- मोदी सरकार ने चाबहार प्रोजेक्ट में देश की जनता के 120 मिलियन डॉलर (करीब 1100 करोड़ रुपए) लगाए थे। अब ये बर्बाद हो चुके हैं।

कांग्रेस के इस आरोप को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी योजनाएं जारी हैं। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए भारत, अमेरिका से बातचीत कर रहा है।

अमेरिका ने भारत को ईरान पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद चाबहार पोर्ट से जुड़े काम जारी रखने के लिए एक खास सैंक्शन छूट दी है, जिसकी अवधि 26 अप्रैल 2026 को खत्म हो रही है।

भारत को अक्टूबर में 6 महीने की छूट दी गई थी

अमेरिकी सरकार ने पिछले साल 29 सितंबर को चाबहार पोर्ट के लिए 2018 में दी गई छूट वापस ले ली थी। यह छूट इसलिए दी गई थी ताकि ईरान पर प्रतिबंध होने के बावजूद भारत चाबहार पोर्ट पर काम कर सकें।

अमेरिका ने भारत को 27 अक्टूबर 2025 तक के लिए चाबहार से व्यापार करने की छूट दी थी। इसके खत्म होने से पहले ही एक बार फिर अमेरिका ने इसे 6 महीने के लिए बढ़ा दिया। यानी अब यह छूट 26 अप्रैल 2026 तक मिलती रहेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारत को एक पत्र भेजकर इस छूट से जुड़े दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि भारत अब इसी तय व्यवस्था के तहत अमेरिका से बातचीत कर रहा है, ताकि चाबहार पोर्ट से जुड़े काम बिना रुकावट आगे बढ़ते रहें।

ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है अमेरिका

अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर प्रतिबंध इसलिए लगाए क्योंकि वह ईरान पर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बनाना चाहता है। अमेरिका का मानना है कि ईरान बंदरगाहों, तेल व्यापार और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल अपने परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल विकास और पश्चिम एशिया में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए करता है।

इसी वजह से अमेरिका ईरान की आय के सभी बड़े इनकम सोर्स सीमित करना चाहता है, ताकि उस पर अपनी नीतियां बदलने का दबाव बनाया जा सके। इसके अलावा, अमेरिका 2018 में ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद ‘मैक्सिमम प्रेशर’ पॉलिसी अपना रहा है।

चाबहार पोर्ट से भारत के 4 बड़े फायदे

1. बिना पाकिस्तान के रास्ते सेंट्रल एशिया तक पहुंच

  • भारत को अफगानिस्तान या दूसरे एशियाई देशों तक सामान भेजने के लिए पाकिस्तान के रास्ते से नहीं जाना पड़ता।
  • भारत ईरान के चाबहार पोर्ट से सीधा अपना माल अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया भेज सकता है। इससे समय और पैसा दोनों बचते।

2. व्यापार बढ़ेगा

  • भारत चाबहार के जरिए अपने सामान, दवाएं, फूड और इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट आसानी से दूसरे देशों तक भेज सकता है।
  • इससे भारत का एक्सपोर्ट बढ़ेगा और लॉजिस्टिक खर्च (ढुलाई खर्च) कम होगा।
  • भारत को ईरान से तेल खरीदने में आसानी होती है। दोनों देश मिलकर चाबहार को एक ट्रेड हब बना सकेंगे।

3. भारत का निवेश सुरक्षित रहेगा

  • भारत ने चाबहार पोर्ट के विकास में काफी पैसा और संसाधन लगाए हैं।

4. चीन-पाकिस्तान का काउंटर

  • चाबहार बंदरगाह, पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट (जहां चीन निवेश कर रहा है) के नजदीक है।
  • इसलिए यह पोर्ट भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत बनाता है और चीन-पाकिस्तान गठजोड़ को काउंटर करने में मदद करता है।

भारत चाबहार से अफगानिस्तान को जरूरी सामान भेजता है

पहले भारत को अफगानिस्तान माल भेजने के लिए पाकिस्तान से गुजरना पड़ता था, लेकिन सीमा विवाद के कारण यह मुश्किल था। चाबहार ने यह रास्ता आसान बनाया। भारत इस बंदरगाह से अफगानिस्तान को गेहूं भेजता है और मध्य एशिया से गैस-तेल ला सकता है।

2018 में भारत और ईरान ने चाबहार विकसित करने का समझौता किया था। अमेरिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए भारत को कुछ प्रतिबंधों में छूट दी थी। यह बंदरगाह पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट, जिसे चीन बना रहा है, के मुकाबले भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

पोर्ट के लिए भारत ने अब तक क्या-क्या किया

भारत ने चाबहार बंदरगाह के लिए 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय ईरान से बात शुरू की थी। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण यह रुक गया। 2013 में मनमोहन सिंह ने 800 करोड़ रुपए निवेश की बात कही थी।

2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान और अफगानिस्तान के नेताओं के साथ समझौता किया, जिसमें भारत ने एक टर्मिनल के लिए 700 करोड़ रुपए और बंदरगाह के विकास के लिए 1250 करोड़ रुपए का कर्ज देने की घोषणा की।

2024 में तत्कालीन विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ईरान के विदेश मंत्री से कनेक्टिविटी पर चर्चा की। भारतीय कंपनी IPGL के मुताबिक, बंदरगाह पूरा होने पर इसकी क्षमता 82 मिलियन टन होगी।

भारत और ईरान के बीच 2018 में इस पोर्ट को लेकर 18 महीने का छोटा समझौता हुआ था, जो बार-बार बढ़ाया जाता रहा।

भारत और ईरान के बीच 2018 में इस पोर्ट को लेकर 18 महीने का छोटा समझौता हुआ था, जो बार-बार बढ़ाया जाता रहा।

ईरान से व्यापार पर 25% टैरिफ के सवाल पर भी जवाब दिया

अमेरिका ने 12 जनवरी को ईरान के साथ व्यापार करने पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि भारत इन घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भारत और ईरान के बीच कुल व्यापार करीब 1.6 अरब डॉलर (करीब ₹145.1 अरब) रहा। इसमें भारत का ईरान को निर्यात लगभग 1.2 अरब डॉलर (करीब ₹108.8 अरब) था, जबकि ईरान से आयात लगभग 0.4 अरब डॉलर (₹36.3 अरब) रहा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के कुल वैश्विक व्यापार में ईरान की हिस्सेदारी बहुत कम है। करीब 0.15%।

भारत ने हिरासत में लिए भारतीयों के लिए कांसुलर एक्सेस मांगा

जायसवाल ने बताया कि ईरान में हिरासत में लिए गए 10 भारतीय नागरिकों के लिए भारत ने कांसुलर एक्सेस की मांग की है। इन 10 लोगों को इसलिए हिरासत में लिया गया था क्योंकि ईरान का कहना है कि जिस जहाज पर वे काम कर रहे थे, उस पर ईंधन की तस्करी हो रही थी।

उन्होंने ये भी बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान जारी हिंसा को लेकर वहां विदेश मंत्री अब्बास अघारची से बात की है।

——————–

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिकी राजदूत की ईरान को चेतावनी:ट्रम्प बातें नहीं करते, एक्शन लेते हैं; ईरान का जवाब- हमला किया तो छोड़ेंगे नहीं

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में अमेरिका ने गुरुवार को ईरान को कड़ा संदेश दिया है। अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हो रही क्रूर दमनकारी कार्रवाई को रोकने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: allegesChabaharCongresscontrolLossModiportpressure
Share196Tweet123Send

Related Posts

इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk
Hindi News

इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

September 2, 2026
Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today
Hindi News

Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today

September 2, 2026
मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 30 घायल
Hindi News

मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 30 घायल

September 2, 2026
Pakistan Punjab Hindu Temple Demolition
Hindi News

Pakistan Punjab Hindu Temple Demolition

September 2, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk

September 2, 2026
Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today

Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today

September 2, 2026
US Passport Rules May Change: Parents Could Need Citizenship Proof For Child’s Passport

US Passport Rules May Change: Parents Could Need Citizenship Proof For Child’s Passport

September 2, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • इस देश में कहर बरपा रहा इबोला, 3000 से अधिक मौतें, हजारों लोग संक्रमित – Congo Ebola virus outbreak deaths crosses three thousand ntc rmxk
  • Chandigarh News:जिला बार चुनाव में घमासान, आज खुले सदन में दावेदारों का इम्तिहान – Fierce Contest In District Bar Elections; Candidates Face The Test In Open Session Today
  • US Passport Rules May Change: Parents Could Need Citizenship Proof For Child’s Passport
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.