पंजाब भर में आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजार मूंगफली, रेवड़ी और पतंगों से पटे पड़े हैं। गली-गली ढोल की थाप पर जश्न की तैयारी हो रही है।
Trending Videos
2 of 6
पंजाब में लोहड़ी की धूम – फोटो : संवाद
पुरातन समय में परिवार में बेटा पैदा होने या बेटे की शादी पर यह त्योहार मनाया जाता था। समय बदलने के साथ अब बेटी पैदा होने पर भी यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर घरों में गिद्दा, भंगड़ा और ढोल की थाप पर बोलियां डाली जाती हैं।
मोगा की समाज सेविका रिंपी ग्रेवाल ओर सोनिका बेदी की ओर से शहर की महिलाओं के साथ लड़कियों की लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। साथ ही महिलाओं ने गिद्दा और बोलियां डालकर खुशियां मनाईं।
3 of 6
पंजाब में लोहड़ी की धूम – फोटो : संवाद
अमृतसर में लोहड़ी त्योहार को लेकर जहां मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं इस बार सफेद आसमान की आस लगाए पतंग कारोबारियों को भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।
शहर के पतंग कारोबारी रमेश कुमार ने कहा कि लोहड़ी को लेकर बाजारों में पतंग की दुकान पर खूब भीड़ देखने को मिल रही है अगर मंगलवार को धूप निकलने से आसमान साफ रहा तो पतंग कारोबारियों की खूब कमाई होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते पतंग बनाने वाले सामान के दाम में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन फिर भी पतंग बनाने के काम में पीढ़ियों से जुड़े कारोबारी इसमें अपने बच्चों को भी डाल रहे हैं।
4 of 6
पंजाब में लोहड़ी की धूम – फोटो : संवाद
पतंग लेने मार्केट में पहुंचे समीर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले हरेक पतंग में 10 से 15 रुपये बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जो पतंग पिछले साल 10 रुपये में मिलती थी उसका दाम इस बार 15 हो गया है लेकिन फिर पतंग के शौकीन हजारों रुपये की खरीदारी कर रहे हैं।
5 of 6
अबोहर में नवजन्मी बच्चियों को दिए गए उपहार – फोटो : संवाद
लोहड़ी पर मुख्यमंत्री ने नव जन्मी बच्चियों को भेजे उपहार
लोहड़ी पर पंजाब सरकार की ओर से नव जन्मी बच्चियों और उनकी माताओं के लिए विशेष सौगात भेजी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल पर अबोहर के सिविल अस्पताल स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में नव जन्मी बच्चियों की माताओं को उपहार वितरित किए गए। आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने सिविल अस्पताल पहुंचकर नव जन्मी बच्चियों की माताओं को ये उपहार सौंपे और बच्चियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश भी माताओं तक पहुंचाया, जिसमें बेटियों को समाज की मजबूती और भविष्य की आधारशिला बताया गया।