![]()
डेरा प्रमुख राम रहीम- फाइल फोटो।
रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के रेप और पत्रकार हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है।
.
इस दौरान राम रहीम डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर सिरसा में रहेगा। राम रहीम अभी अपनी दो चेलों के साथ रेप के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
अगस्त 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15वीं बार जेल से बाहर आएगा।
इससे पहले 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था।
हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

























