कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बात की। इस दौरान उन्होंने बंगलूरू के कोगिलु गांव में अवैध निर्माण को गिराए जाने के मामले पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान करीब 400 घरों को गिराया गया।
वेणुगोपाल ने कहा, मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की ओर से गंभीर चिंता जताई कि इस तरह की कार्रवाई कहीं अधिक सावधानी, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जानी चाहिए थी, ताकि लोगों पर प्रभाव को केंद्र में रखा जा सके।
ये भी पढ़ें: Politics: बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, बैठकों का दौर जारी; अब तक जमा हुए 44 नामांकन पत्र
उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं प्रभावित परिवारों से बात करें, शिकायतों के समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनाएंगे और प्रभावितों के पुनर्वास व राहत को सुनिश्चित करेंगे।


























