इस्राइली सेना ने शनिवार को गाजा सिटी में एक कार पर हमला कर हमास के वरिष्ठ कमांडर राएद सईद को मार गिराया है। राएद को 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के प्रमुख योजनाकारों में से एक माना जाता है। इस्राइली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हमास ने एक बयान में राएद सईद की मौत की पुष्टि नहीं की।
हमास ने बयान में कहा कि गाजा शहर के बाहर एक आम नागरिक की गाड़ी पर हमला किया गया था और यह 10 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर का उल्लंघन था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हमले में 4 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हुए। हालांकि, हमास या चिकित्सा कर्मियों की ओर से राएद की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है।
इस्राइली सेना ने केवल इतना कहा कि उसने गाजा सिटी में एक वरिष्ठ हमास कमांडर को निशाना बनाया था, लेकिन नाम नहीं बताया। राएद की मौत की पुष्टि होती है तो अक्तूबर में लागू हुए संघर्ष विराम के बाद यह हमास के किसी वरिष्ठ नेता का सबसे बड़ा निशाना होगा।
हमास की हथियार निर्माण इकाई का प्रमुख था राएद
इस्राइली रक्षा अधिकारी ने राएद को हमास की हथियार निर्माण इकाई का प्रमुख बताया है, जबकि हमास के सूत्रों ने उन्हें समूह की सशस्त्र इकाई में इज्जेदीन अल-हद्दाद के बाद दूसरे-इन-कमांड के रूप में बताया था। यह हमला उस समय हुआ है, जब अक्तूबर में हुए संघर्ष विराम के बावजूद गाजा में हिंसा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस संघर्ष विराम के बाद से इजरायली बलों के हमलों में 386 फलस्तीनी मारे गए हैं।
बारिश और ठंड से गाजा में तबाही, 14 लोगों की मौत
गाजा पट्टी में पिछले 72 घंटों के दौरान भीषण बारिश और कड़ाके की ठंड ने हालात और बदतर कर दिए हैं। खराब मौसम की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगातार जारी युद्ध के चलते गाजा का बड़ा हिस्सा पहले ही खंडहर में तब्दील हो चुका है। करीब दो वर्षों से लाखों लोग टेंटों और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में भारी बारिश ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें: गाजा में फिर मानवीय संकट बढ़ने की आहट: संघर्षविराम के दूसरे चरण से पहले अड़ा हमास, इस्राइल के खिलाफ की यह मांग
राहत संगठन ऑक्सफैम के अनुसार, व्यापक जलभराव के कारण हजारों टेंट पानी में डूब गए हैं। लोगों को सीवेज, कीचड़ और मलबे के बीच से गुजरकर किसी तरह जान बचानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने हालात को बेहद दर्दनाक बताया। उम मुस्तफा नाम की महिला ने कहा कि बारिश में उनके गद्दे, कंबल, कपड़े और खाने का सारा सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पास बचा आटा और चावल भी पानी में भीगकर बेकार हो गए, जिससे रात के बीच में अफरा-तफरी मच गई।
अन्य वीडियो



















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








