• Latest
  • Trending
  • All
US–China AI Clash: Experts Warn Humans May Soon Lose Control of War | AI तय करेगा कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा: अमेरिका-चीन की AI रेस से दुनिया खतरे में, एक्सपर्ट बोले- अब इंसान जंग को संभाल नहीं पाएगा

US–China AI Clash: Experts Warn Humans May Soon Lose Control of War | AI तय करेगा कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा: अमेरिका-चीन की AI रेस से दुनिया खतरे में, एक्सपर्ट बोले- अब इंसान जंग को संभाल नहीं पाएगा

6 months ago
Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

1 hour ago
‘Iranian missiles are only for firing’: Tehran says defence capabilities not part of talks with U.S.

‘Iranian missiles are only for firing’: Tehran says defence capabilities not part of talks with U.S.

2 hours ago
Exclusive | Is Pritam really leaving the music industry? Here’s the truth

Exclusive | Is Pritam really leaving the music industry? Here’s the truth

3 hours ago
India’s Minakshi Dominates, Secures Quarterfinal Berth At Boxing World Cup Stage 2

India’s Minakshi Dominates, Secures Quarterfinal Berth At Boxing World Cup Stage 2

3 hours ago
Amruta Fadnavis impresses fans in Welcome To The Jungle’s latest track Deewane Hain

Amruta Fadnavis impresses fans in Welcome To The Jungle’s latest track Deewane Hain

4 hours ago
Shiv Sena (UBT) Strategy Meet: Uddhav Thackeray, Sanjay Raut Hold Crucial Talks | News18

Shiv Sena (UBT) Strategy Meet: Uddhav Thackeray, Sanjay Raut Hold Crucial Talks | News18

5 hours ago
Iran War, US Iran War Live Updates: IAEA Ready To Chart ‘Concrete Steps’ For Implementing US-Iran Accord

Iran War, US Iran War Live Updates: IAEA Ready To Chart ‘Concrete Steps’ For Implementing US-Iran Accord

5 hours ago
‘Spider-Man: Brand New Day’ trailer: Tom Holland battles the Hulk as Peter Parker’s powers spiral out of control

‘Spider-Man: Brand New Day’ trailer: Tom Holland battles the Hulk as Peter Parker’s powers spiral out of control

7 hours ago
Sensex, Nifty Rebound: US-Iran Peace Deal, Falling Crude Prices Drive Market Recovery

Sensex, Nifty Rebound: US-Iran Peace Deal, Falling Crude Prices Drive Market Recovery

7 hours ago
Voting for Karnataka Legislative Council polls begins

Voting for Karnataka Legislative Council polls begins

8 hours ago
The continent that keeps the dead: Antarctica’s most disturbing unsolved disappearances and frozen expedition mysteries | World News

The continent that keeps the dead: Antarctica’s most disturbing unsolved disappearances and frozen expedition mysteries | World News

9 hours ago
Sixth Fatality Confirmed as Cases Surge, ETHealthworld

Sixth Fatality Confirmed as Cases Surge, ETHealthworld

10 hours ago
Thursday, June 18, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

US–China AI Clash: Experts Warn Humans May Soon Lose Control of War | AI तय करेगा कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा: अमेरिका-चीन की AI रेस से दुनिया खतरे में, एक्सपर्ट बोले- अब इंसान जंग को संभाल नहीं पाएगा

by India News Online Team
December 9, 2025
in Hindi News
0
US–China AI Clash: Experts Warn Humans May Soon Lose Control of War | AI तय करेगा कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा: अमेरिका-चीन की AI रेस से दुनिया खतरे में, एक्सपर्ट बोले- अब इंसान जंग को संभाल नहीं पाएगा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


न्यूयॉर्क49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तारीख- 15 नवंबर 2023

जगह- सैन फ्रांसिस्को

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान एक अजीब घटना हुई। लंच के बाद जब दोनों नेता उठकर जाने लगे, तो जिनपिंग के एक करीबी अधिकारी ने उनके बॉडीगार्ड को इशारा किया।

बॉडीगार्ड ने अपनी जेब से एक छोटी बोतल निकाली और तेजी से उन सभी चीजों पर स्प्रे कर दिया जिन्हें जिनपिंग ने छुआ था। यहां तक कि उनकी प्लेट में बचे केक पर भी।

तभी बैठक में मौजूद एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा-

QuoteImage

चीनी गार्ड अपने राष्ट्रपति का कोई DNA नहीं छोड़ना चाहते हैं, ताकि कोई उसे बायोलॉजिकल हथियारों के लिए इस्तेमाल न कर सके। उन्हें लगता है कि भविष्य में कोई ऐसी बीमारी बनाई जा सकती है जो सिर्फ एक ही व्यक्ति को टारगेट करेगी।

QuoteImage

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नवंबर 2023 में सैन फ्रांसिस्को में APEC समिट के दौरान मुलाकात की।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नवंबर 2023 में सैन फ्रांसिस्को में APEC समिट के दौरान मुलाकात की।

तकनीक की रफ्तार से शक और डर बढ़ा

इस घटना से एक बात साफ हो गई कि नई तकनीक की रफ्तार ने दोनों देशों के बीच शक और डर को और बढ़ा दिया है। आज हम हथियारों की शायद सबसे तेज विकास वाले दौर में जी रहे हैं।

डिफेंस एक्सपर्ट के मुताबिक अब ऐसी ड्रोन मशीनों पर काम हो रहा है जो बिना किसी ह्यूमन कंट्रोल के काम करे और भीड़ में भी दुश्मन को ढूंढ़कर खत्म कर दे।

ऐसे ताकतवर साइबर हथियार पर काम हो रहा है जो किसी देश की सेना, बिजली व्यवस्था और पूरे ग्रिड को ठप कर सकता है।

इसी कड़ी में AI से डिजाइन किए गए ऐसे जैविक हथियार (बायो वेपन) भी बन रहे हैं जो सिर्फ खास जेनेटिक पहचान वाले लोगों को ही मार सकें।

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने समुद्र में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के ड्रोन तैनात किए हैं, जिनमें सतह पर चलने वाले जहाज, खुद से चलने वाली पनडुब्बियां और रिसर्च वाले ड्रोन शामिल हैं।

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने समुद्र में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के ड्रोन तैनात किए हैं, जिनमें सतह पर चलने वाले जहाज, खुद से चलने वाली पनडुब्बियां और रिसर्च वाले ड्रोन शामिल हैं।

भविष्य की जंग कुछ ऐसी दिखेगी

कुछ हथियार अभी कल्पना जैसे लगते हैं, लेकिन कई ऐसे हैं जिन पर अमेरिका, चीन, रूस और दूसरे देश पहले से काम कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिंथेटिक बायोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीक युद्ध का तरीका बदल देंगी।

अमेरिका अभी भी कुछ क्षेत्रों में खासतौर पर AI में आगे है। इसकी वजह ये है कि बड़ी टेक कंपनियां इसमें बहुत ज्यादा पैसा लगा रही हैं। लेकिन चीन और रूस भी इसमें पीछे नहीं हैं। वे भी इसमें सरकारी स्तर पर बहुत ज्यादा निवेश कर रहे हैं। उनकी सेनाओं में नई तकनीक शामिल हो रही हैं।

इसका मतलब यह है कि 21वीं सदी की हथियार होड़ बहुत तेज चल रही है। अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती यह है कि वह इस रेस में कैसे बने रहें। इसके लिए सरकार, सेना, यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कंपनियों को मिलकर काम करना होगा।

जैसे दूसरा विश्व युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिका, विज्ञान में जर्मनी से पीछे था। लेकिन साइंस और इंडस्ट्री के एकजुट प्रयास से कुछ साल में ही अमेरिका ने एटम बम बनाने की रेस जीत ली।

इस बार फर्क यह है कि AI जैसी तकनीक सरकार ने नहीं, बल्कि प्राइवेट कंपनियों ने बनाई हैं, इसलिए पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी और भी जरूरी है।

इसके साथ ही यह भी चिंता बढ़ी है कि नई तकनीकों की वजह से हथियारों की एक खतरनाक होड़ पैदा हो रही है।

पिछली सदी ने सिखाया कि कई हथियारों को रोकने के लिए संधियां जरूरी होती हैं। इसलिए अमेरिका को दूसरे देशों के साथ मिलकर ऐसे हथियारों को नियंत्रित करने के लिए समझौते करने होंगे।

AI ने बदला युद्ध का तरीका

अमेरिकी की खुफिया एजेंसियां और रक्षा विभाग पहले से AI को युद्ध में इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। सबसे बड़ी मिसाल है ‘प्रोजेक्ट मावेन’।

यह एक AI सिस्टम है जो सैटेलाइट, ड्रोन और जासूसी विमानों से आने वाली तस्वीरों को देखकर तुरंत खतरे पहचान लेता है। जैसे रॉकेट लॉन्चर, टैंक, जहाज, या किसी जगह पर सैनिकों की मूवमेंट।

पहले यह काम हजारों एनालिस्ट मिलकर करते थे। उन्हें हर तस्वीर को मैनुअली देखना पड़ता था। अब AI यह काम चुटकी बजाते ही कर देता है।

मेवन अब दुनियाभर में हर प्रमुख अमेरिकी सैन्य कमान मुख्यालय में मौजूद है। इराक, सीरिया, यमन में मेवन का इस्तेमाल हो चुका है। यहां तक कि यूक्रेन भी इसका फायदा उठा चुका है।

​​​​​​ड्रोन अब खुद अपना निशाना चुनेंगे

इस AI आधारित वॉर सिस्टम को बनाने में प्राइवेट कंपनियां बड़ी भूमिका निभा रही हैं। पालंटिर और एंडुरिल जैसी टेक कंपनियां सीधे पेंटागन के साथ मिलकर नए हथियार और सिस्टम बना रही हैं।

एंडुरिल ने हाल ही में AI आधारित ड्रोन-डिफेंस सिस्टम बनाया है, और एक ऐसा डार्ट शेप्ड ड्रोन भी उड़ाया है जो पूरी तरह AI से कंट्रोल होता है।

31 अक्टूबर को अमेरिका की एक कंपनी ने मोजावे रेगिस्तान के ऊपर एक नया ड्रोन उड़ाया। इसका नाम फ्यूरी है, और इसका आकार तीर जैसा होता है। यह ड्रोन पूरी तरह A.I. के कंट्रोल में उड़ रहा था।

पेंटागन का आगे का प्लान ये है कि भविष्य में ऐसे लगभग 1,000 ड्रोन तैयार किए जाएं। इन्हें वे रोबोटिक विंगमैन कहते हैं। ये असली लड़ाकू विमानों के साथ-साथ उड़ेंगे और कई तरह के खतरनाक काम करेंगे, जैसे कि दुश्मन के लड़ाकू विमानों से हवा में मुकाबला करना (डॉगफाइट), जासूसी और निगरानी (टोही) करना या फिर इलेक्ट्रॉनिक वॉर यानी दुश्मन के रडार/कम्युनिकेशन को जाम करना।

लेकिन सिर्फ अमेरिका ही ऐसा नहीं कर रहा है। चीन भी अपने रोबोटिक कॉम्बैट ड्रोन टेस्ट कर चुका है। रूस ने एक ऐसा सस्ता ड्रोन बनाया है जो खुद से उड़कर टारगेट पहचान सकता है और ब्लास्ट कर सकता है। इसका मतलब यह है कि AI आधारित हथियार अब सिर्फ अमीर देशों तक सीमित नहीं रहे।

हाई-टेक भी बन सकती है कमजोरी

समस्या यह है कि हाई-टेक हथियार हर बार भरोसेमंद नहीं होते। अमेरिका के सबसे महंगे करीब 900 करोड़ वाले लड़ाकू विमान F-35 का हेलमेट ही 4 लाख डॉलर (3.60 करोड़ रुपए) का है। इस पर से यह लड़ाकू विमान अक्सर खराब रहता है। ऐसे में इतनी महंगी और नाजुक तकनीक अमेरिका की कमजोरी भी बन गई है।

चीन मानता है कि अमेरिका की सेना ज्यादातर सैटेलाइट, इंटरनेट जैसी सैन्य नेटवर्किंग और हाई टेक कम्युनिकेशन के भरोसे है। इसलिए चीन ऐसे हथियारों पर काम कर रहा है जो सीधे हमला करने के बजाए साइबर अटैक, सैटेलाइट जैमिंग या इलेक्ट्रॉनिक वॉर फेयर का इस्तेमाल करके अमेरिकी नेटवर्क और स्पेस सिस्टम को खराब कर दें।

F-35 के हेलमेट की खासियत यह है कि यह पायलट को 360-डिग्री का पूरा विजुअल दिखाता है, जैसे कि वह जेट के अंदर नहीं, बल्कि हवा में खुला बैठा हो।

F-35 के हेलमेट की खासियत यह है कि यह पायलट को 360-डिग्री का पूरा विजुअल दिखाता है, जैसे कि वह जेट के अंदर नहीं, बल्कि हवा में खुला बैठा हो।

छात्रों ने एक घंटे में 4 वायरस का नक्शा बनाया

AI की वजह से खतरे अब मैदान पर ही नहीं बल्कि लैब और लैपटॉप तक पहुंच चुके हैं। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि AI के चलते बायो टेररिज्म का खतरा बहुत बढ़ जाएगा।

MIT के छात्रों ने सिर्फ एक घंटे में AI की मदद से चार महामारी फैलाने वाले वायरस के आइडिया तैयार कर लिए। AI ने उन्हें बताया कि ऐसा वायरस कैसे बनाया जा सकता है, किस कंपनी से DNA मंगाया जा सकता है और किस रिसर्च ग्रुप से मदद ली जा सकती है। यह बात वैज्ञानिकों को डरा रही है।

कुछ कंपनियां जैसे ओपनएआई और एंथ्रोपिक पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि अगर कंट्रोल नहीं रखा गया तो एआई बायो वेपन बनाने में मदद करने लगेगा। आने वाले समय में AI युद्ध की गति इतनी बढ़ा देगा कि इंसानों के लिए उसे कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

ऐसे में अमेरिका को एक साथ दोनों काम करने होंगे। AI आधारित हथियारों की रेस में आगे रहना भी और दुनिया को ऐसे हथियारों पर नियंत्रण के लिए मनाना भी। अगर यह नहीं हुआ तो AI, बायोलॉजी और ड्रोन तकनीक मिलकर ऐसे हथियार बना देंगे जिन्हें रोकना मुश्किल होगा और जिनका असर पूरी मानवता पर पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: clashcontrolexpertshumansloseUSChinawarwarnअबअमरकचनइसनएकसपरटककनकरगखतरजगजदतयदनयनहपएगबलममरगरसरहगससभल
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

June 18, 2026
‘Iranian missiles are only for firing’: Tehran says defence capabilities not part of talks with U.S.

‘Iranian missiles are only for firing’: Tehran says defence capabilities not part of talks with U.S.

June 18, 2026
Exclusive | Is Pritam really leaving the music industry? Here’s the truth

Exclusive | Is Pritam really leaving the music industry? Here’s the truth

June 18, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop
  • ‘Iranian missiles are only for firing’: Tehran says defence capabilities not part of talks with U.S.
  • Exclusive | Is Pritam really leaving the music industry? Here’s the truth
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.