ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल
.
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज जारी है। सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के रहने वाले हैं। ये सभी एक बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
पहले ये तीन तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में कई जगह खून धब्बे लगे थे, जबकि ट्रक सड़क से नीचे घुसा हुआ था।

स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खेत के पास स्थित झाड़ियों में जा घुसा था।

3 घायलों का बिलासपुर सिम्स में इलाज
सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30), दीपक केवट (25) तीनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने की तैयारी भी चल रही है।

8 दिन पहले ही पहले 18 नवंबर को राजेंद्र कश्यप की शादी हुई थी, जवान की श्रीनगर में पोस्टिंग थी।

पोमेश्वर जलतारे भी इंडियन आर्मी में जवान थे। सिक्किम में पोस्टेड थे।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पांडेय, विधायक व्यास कश्यप ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हादसे की जानकारी ली।
श्रीनगर, सिक्किम में पोस्टेड थे जवान
मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप श्रीनगर में पोस्टेड थे और अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को हुई थी। पोमेश्वर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किम में थी, जो 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर नवागढ़ आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को लौटना था। पोमेश्वर की शादी को पांच साल हो चुके थे और उनका तीन साल का एक बेटा है। उनके पिता पुरुषोत्तम जलतारे खेती-किसानी का काम करते हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। वे अपने दोस्त जयराम देवांगन की शादी में पंतोरा बारात में शामिल हुए थे। बारात से लौटते समय मंगलवार देर रात हादसा हो गया।

……………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
बेमेतरा सड़क हादसे में पश्चिम-बंगाल के 3 मजदूरों की मौत: ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी, देर-रात लौट रहे थे; केरल-फ्लावर्स में काम करते थे

ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप सड़क से नीचे दूर फेंका गया। गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 24 नवंबर की देर रात सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में 3 मजदूरों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…

























