
बीजेपी का पोस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार में कलह बढ़ती जा रही है। रोहिणी यादव ने तेजस्वी यादव और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया है। इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। बीजेपी ने एक्स पर तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या के रोने का वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही रोहिणी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तेजस्वी पर आरोप लगाती दिख रही हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया कि लालू परिवार में बहू-बेटियों के पीटा जाता है।
बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल पर लिखा गया, “बिहार की जनता ने RJD को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया! जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए, ये लोग अगर सत्ता में आ जाते, तो बिहार की बहन-बेटियों के साथ कैसा सलूक करते।”



























