
रोहित शर्मा
– फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जमकर चला और उन्होंने टीम में अपनी उपयोगिता भी साबित की। रोहित ने 223 दिनों बाद भारतीय टीम के लिए कोई मैच खेला था। पर्थ में रोहित सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन एडिलेड वनडे में उन्होंने अर्धशतक लगाया था, जबकि सिडनी में उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेल भारत को क्लीन स्वीप से बचा लिया था।





























