{“_id”:”68f293b5e5883c69d003fb49″,”slug”:”those-selling-plastic-doors-will-now-face-the-wrath-chandigarh-news-c-59-1-asr1003-114736-2025-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर अब गिरेगी गाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शहर में प्लास्टिक डोर का प्रयोग करने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि ऐसा करने वालों और बेचने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी दी जाए जिससे ऐसे लोगों को पकड़ कर सख्त सजा दी जा सके।
पिछले समय के दौरान आते-जाते सड़क पर प्लास्टिक डोर गले में फिर जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गई। यहां तक कि बहुत सारे लोग जख्मी हुए। इन हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिला प्रशासन ने ऐसे उत्पाद बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कई बाजारों में खुलेआम प्लास्टिक डोर बिक रही है। प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा मानते हुए पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




























