पंजाब चंडीगढ़ में अब सुबह शाम के समय ठंड बढ़ गई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। सुबह और शाम जहां हल्की ठंड शुरू हो गई है, वहीं दिन गर्मी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह औसत अधिकतम तापमान के करीब पहुंच गया है। वहीं, बठिंडा सबसे ग
.
सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, आज (गुरुवार) से सरकारी अस्पतालों की टाइमिंग भी बदल गई है। आज से अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पहले यह समय आठ से दो बजे तक था।

पंजाब में इस तर दर्ज किया गया तापमान
दिवाली तक बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, अब 21 अक्टूबर यानी दिवाली तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश या आंधी संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा, इसमें भी थोड़ा बहुत ही बदलाव होगा। वहीं, सेहत विभाग के माहिरों की मानें तो इस समय सेहत पर फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे समय में तबीयत बिगड़ने की संभावना बन जाती है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान
- अमृतसर- आज धूप खिलेगी, लेकिन तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। तापमान 19 स 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर- आज धूप खिलेगी, लेकिन तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। तापमान 19 स 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना- आज धूप खिलेगी व आसमान साफ रहेगा। तापमान 18 स 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- पटियाला- आज धूप खिलेगी व आसमान साफ रहेगा। तापमान 19 स 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- मोहाली- आज धूप खिलेगी व आसमान साफ रहेगा। तापमान 18 स 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

























