नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत गुरमर्यादा के अनुसार की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं और देशभर से पहुंचे संत समाज ने हाजिरी लगाई और ‘सरबत दे भले’ की अरदास में शामिल हुए। संत समाज की बड़ी मौजूदगी समागम में संत समाज से बाबा बलबीर सिंह निहंग (मुखी 96 करोड़ी), हरनाम सिंह खालसा (दमदमी टकसाल मुखी), बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले, श्री श्री रवि शंकर, बाबा मोहिंदर सिंह, बाबा तीर्थ सिंह, आचार्य लोकेश मुनि जैन, तनवीर अहमद, बाबा निर्मल दास, बाबा लखा सिंह, बाबा घाला सिंह, हाजी सय्यद सलमान चिश्ती, डॉ. विन्नी (माउंट आबू), बाबा गुरबख्श सिंह (मंडी गोबिंदगढ़) सहित अन्य संत भी उपस्थित रहे।
राजनीतिक हस्तियों ने भी जताई श्रद्धा कार्यक्रम में सुनीता केजरीवाल, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, अमन अरोड़ा, बलजीत सिंह साहनी, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, डॉ. गुरप्रीत कौर और चेतन सिंह जोड़ेमाजरा भी शामिल हुए। नेताओं और संत समाज ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शांति और सद्भाव का संदेश पूरी मानवता के लिए दिशा देता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा की अद्वितीय मिसाल है।
सर्व धर्म संत सम्मेलन में उमड़ी श्रद्धा खुले पंडाल में आयोजित सर्व धर्म संत सम्मेलन में देशभर से आए संतों ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने लोगों से 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की, ताकि एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सके।