{“_id”:”69562ae91afd2c6c8b08feb5″,”slug”:”accident-in-garhshanker-many-injured-2026-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नए साल पर हादसा: गढ़शंकर में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन युवकों की माैत; नहीं हुई पहचान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। चारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। किसी के पास न तो कोई पहचान पत्र मिले और न ही मोटरसाइकिल के कागजात थे।
Accident – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव बोड़ा के पास चार मोटरसाइकिल सवारों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। चारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। किसी के पास न तो कोई पहचान पत्र मिले और न ही मोटरसाइकिल के कागजात थे। उनके पास जो मोबाइल थे, अभी तक उनके लॉक नहीं खुल पाए हैं।