जगरांव में हादसा:रोड साइड झुग्गी पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, दो मासूम भाई-बहन की माैत; ट्रक चालक फरार – Accident In Jagraon Truck Overturned On Road Two Innocent Siblings Died
{“_id”:”69549df4a28637289808f96b”,”slug”:”accident-in-jagraon-truck-overturned-on-road-two-innocent-siblings-died-2025-12-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जगरांव में हादसा: रोड साइड झुग्गी पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, दो मासूम भाई-बहन की माैत; ट्रक चालक फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
परिवार रोड साइड झुग्गी बनाकर रहता था और टेडी बियर बेचने का काम करता था। मंगलवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्गी पर पलट गया।
सड़क पर पलटा ट्रक – फोटो : संवाद
विस्तार
जगरांव शहर के सिधवां बेट रोड पर मंगलवार रात करीब तीन बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सिधवां बेट की ओर से जगरांव आ रहा मोटी बजरी (गटका) से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर शहर की ट्रक यूनियन के पास सड़क किनारे बनी झुग्गी पर पलट गया।