• Latest
  • Trending
  • All
लग्जरी सफर और शराब की खेप… लड़की के साथ AC फर्स्ट में सफर कर रहा था हरियाणा का युवक, क्या है कनेक्शन? – Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection lcla

3 hours ago
Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

42 minutes ago
साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

2 hours ago
Get These Smart Doorbells And Secure Your House Entrance | Tech News

Can You Take A Bath Immediately After Eating? Know What Happens Inside Your Body

Can You Take A Bath Immediately After Eating? Know What Happens Inside Your Body

3 hours ago
Bigg Boss Malayalam 8 contestants list: Rahul Easwar, Suchitra and others likely to join Mohanlal’s show

No New Measles Cases in Balaghat, MP for a Week, ETHealthworld

4 hours ago
फरीदकोट में सीआईए की बड़ी कार्रवाई:हेरोइन की खेप बरामद, पकड़े गए चार नशा तस्कर – Four Drug Smugglers Caught With Heroin In Faridkot

5 hours ago
FPIs turn sellers again, pull out Rs 7,443 crore from Indian equities in first week of September

6 hours ago
अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा

7 hours ago
Chandigarh consumer panel directs insurer to pay ₹72k medical claim

8 hours ago
मंत्री ने पर्ची मांगी, पंडित बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:बंगाल के सीएम ने धीरेंद्र शास्त्री का किया स्वागत; मंत्रियों-विधायकों को बागेश्वर धाम बुलाया

9 hours ago
संगीनों के साये में रावलकोट:घरों में राशन-दवा भी नहीं पहुंचने दे रहे ‘सुरक्षाकर्मी’, पाकिस्तान सरकार का कहर – Rawalakot : ‘security Personnel’ Not Even Allowing Rations And Medicines To Reach Homes

Sunday, September 6, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

लग्जरी सफर और शराब की खेप… लड़की के साथ AC फर्स्ट में सफर कर रहा था हरियाणा का युवक, क्या है कनेक्शन? – Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection lcla

by India News Online Team
September 6, 2026
in Hindi News
0
लग्जरी सफर और शराब की खेप… लड़की के साथ AC फर्स्ट में सफर कर रहा था हरियाणा का युवक, क्या है कनेक्शन? – Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection lcla
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

ट्रेन नई दिल्ली से चल चुकी थी. मंजिल थी जयनगर. ट्रेन का नाम था स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस. सफर लंबा था. लिहाजा कुछ यात्री सीट पर आराम कर रहे थे, कुछ मोबाइल में लगे थे और कुछ खिड़की के बाहर भागते शहरों और गांवों को देख रहे थे. लेकिन इसी ट्रेन में एक ऐसा सफर भी था, जिस पर समस्तीपुर पहुंचते-पहुंचते आरपीएफ की नजर पड़ने वाली थी.

ट्रेन का AC फर्स्ट क्लास कोच. दो सूटकेस. एक युवती. और उसके साथ सफर कर रहा हरियाणा का एक युवक. फिर समस्तीपुर स्टेशन आया. आरपीएफ की टीम पहुंची. कोच में तलाशी शुरू हुई. और फिर… दो सूटकेसों से कथित तौर पर 75 लीटर ब्रांडेड शराब बरामद हुई. नई दिल्ली से AC फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे ये दोनों लोग कौन थे? शराब लेकर दोनों साथ कहां जा रहे थे? इन दोनों का आपस में कनेक्शन क्या था?

यहां देखें Video

दरअसल, समस्तीपुर रेल मंडल की आरपीएफ टीम को सूचना मिली थी. सूचना ये थी कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक युवती शराब लेकर यात्रा कर रही है. ट्रेन नई दिल्ली से जयनगर जा रही थी. और बताया गया कि युवती AC फर्स्ट क्लास में सफर कर रही है. अब शराब की सूचना थी, इसलिए मामला गंभीर था. आरपीएफ और सीआईबी की टीम अलर्ट हो गई.

ट्रेन को रास्ते में पकड़ने की बजाय टीम ने समस्तीपुर स्टेशन पर इंतजार किया. फिर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची. टीम सीधे AC फर्स्ट क्लास कोच H1 की तरफ बढ़ी. और शुरू हुई तलाशी.

AC फर्स्ट क्लास… और दो सूटकेस

कोच में जांच चल रही थी. टीम को उस युवती तक पहुंचना था, जिसके बारे में सूचना मिली थी. तलाशी के दौरान युवती के सामान की जांच की गई. बताया गया कि उसके पास दो सूटकेस थे. आरपीएफ की टीम ने सूटकेस खोले. अंदर शराब की बोतलें भरी हुई थीं. एक-दो नहीं. बरामद शराब की मात्रा करीब 75 लीटर बताई गई.

Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection

यह भी पढ़ें: ऊंट के जरिए हो रही थी हरियाणा में बनी शराब की तस्करी, जंगल के रास्ते खेप लेकर पहुंचते थे दिल्ली

युवती को सामान समेत ट्रेन से उतारा गया. इसके बाद सूटकेस स्टेशन पर लाए गए. शराब की बोतलों की गिनती हुई. और फिर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू हुई.

कहानी में एक और किरदार था… एक युवक. वह युवती के साथ AC फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहा था. युवती की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली नेहा के रूप में हुई है. वहीं, युवक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी ईशान के रूप में हुई. दोनों नई दिल्ली से एक ही ट्रेन में सफर कर रहे थे. दोनों AC फर्स्ट क्लास में थे. समस्तीपुर पहुंचने पर कार्रवाई हुई. और अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection

सवाल है कि नेहा और ईशान का कनेक्शन क्या था? क्या दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे? क्या दोनों एक साथ ही नई दिल्ली से चले थे? क्या युवक को सूटकेस में मौजूद कथित शराब के बारे में जानकारी थी? या फिर दोनों की भूमिका अलग-अलग थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही साफ होंगे.

लग्जरी सफर, लेकिन सामान ने खोल दिया मामला

AC फर्स्ट क्लास को आमतौर पर ट्रेन के सबसे आरामदायक सफर में गिना जाता है. आरामदायक सीट. कम भीड़. शांत माहौल. लेकिन समस्तीपुर में AC फर्स्ट क्लास का ये सफर सुर्खियों में आ गया. आरोप है कि शराब की खेप को नई दिल्ली से बिहार तक ट्रेन के सबसे लग्जरी कोच में लाया जा रहा था. वह भी सूटकेसों में भरकर. 

Luxury Train Journey 75 Litre Liquor AC First Class Samastipur Girl Haryana Boy Connection

समस्तीपुर पहुंचने से पहले ही आरपीएफ को इसकी सूचना मिल गई. और फिर स्टेशन पर पूरी प्लानिंग का खुलासा हो गया. आरपीएफ की कार्रवाई के बाद युवती और उसके साथ मौजूद युवक को ट्रेन से उतार लिया गया. दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया. जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

आखिर शराब पहुंचनी कहां थी?

75 लीटर शराब कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे कोई शख्स गलती से अपने सूटकेस में रखकर सफर कर ले. जाहिर है, पुलिस अब इस तस्करी के पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रही है. शराब कहां से खरीदी गई? नई दिल्ली से ही इसे ट्रेन में चढ़ाया गया था या कहीं और से लाई गई? समस्तीपुर पहुंचने के बाद शराब किसके पास जानी थी? क्या इसे स्थानीय स्तर पर बेचा जाना था? और क्या नेहा और ईशान के अलावा इस काम में और लोग भी शामिल थे? आरपीएफ और जीआरपी अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है. 

इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया. लोगों ने तस्वीरों और वीडियो पर अलग-अलग कमेंट शुरू कर दिए. बिहार में शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद अलग-अलग रास्तों से शराब की कथित तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. कभी सड़क मार्ग से. कभी ट्रकों से. कभी निजी गाड़ियों से. और कभी ट्रेनों से. समस्तीपुर का मामला इसलिए अलग है, क्योंकि शराब की खेप को AC फर्स्ट क्लास से बिहार लाया जा रहा था.

—- समाप्त —-

Source link

Tags: boyClassconnectiongirlHaryanaJourneylclaliquorlitreluxurySamastipurtrainऔरककनकशनकयकरखपथफरसटमयवकरहलगजरलडकशरबसथसफरहहरयण
Share196Tweet123Send

Related Posts

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute
Hindi News

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

September 6, 2026
साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका
Hindi News

साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

September 6, 2026
फरीदकोट में सीआईए की बड़ी कार्रवाई:हेरोइन की खेप बरामद, पकड़े गए चार नशा तस्कर – Four Drug Smugglers Caught With Heroin In Faridkot
Hindi News

फरीदकोट में सीआईए की बड़ी कार्रवाई:हेरोइन की खेप बरामद, पकड़े गए चार नशा तस्कर – Four Drug Smugglers Caught With Heroin In Faridkot

September 6, 2026
अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा
Hindi News

अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा

September 6, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute

September 6, 2026
साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

September 6, 2026
Get These Smart Doorbells And Secure Your House Entrance | Tech News

Get These Smart Doorbells And Secure Your House Entrance | Tech News

September 6, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Palghar Hospital Assault | Shiv Sena Leader Slaps Staff Over Bill Dispute
  • साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही बिल्डिंग, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका
  • Get These Smart Doorbells And Secure Your House Entrance | Tech News
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.