राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirodilal Meena) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. किरोड़ीलाल मीणा ने करीब 10 दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस्तीफा सौंपा है अब उसका सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है.
दरअसल कांग्रेसी नेता लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. क्योंकि चुनाव के समय किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि अगर पूर्वी राजस्थान की 7 सीटों में से बीजेपी (BJP) एक भी हारती है तो वह इस्तीफा दे देंगे. दौसा सीट पर भी बीजेपी हार गई थी.





























