चीन के तियानजीन में शंघाई शिखर संगठन की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिढ़ाने वाली एक और तस्वीर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सफर करके द्विपक्षीय वार्ता के लिए पहुंचे. भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने के लिए की गईं ट्रंप की लाख कोशिशें बेकार होती नजर आ रही हैं, क्योंकि मोदी-पुतिन औपचारिक स्तर की बातचीत से पहले रिश्तों को पर्सनल टच देने के लिए एक ही कार में बैठे नजर आए हैं.
यह कार चीन की सरकार की तरफ से मुहैया कराई गई थी. लेकिन जब पुतिन और मोदी द्विपक्षीय बातचीत के लिए निकले तो उन्हें एक ही कार में बैठकर सफर करने का विकल्प चुना. यह तस्वीर ट्रंप को एक संदेश भी है, क्योंकि अमेरिका साफ तौर पर कहता आया है कि अगर भारत, रूस के तेल खरीदना बंद कर दे तो उसे टैरिफ में रियायतें मिल सकती हैं. लेकिन भारत अपने नागरिकों के हितों को सबसे ऊपर रखने के लिए और वैश्विक स्थिरता के लिए रूस से तेल खरीद रहा है.
—- समाप्त —-



























