प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका को दौरे पर हैं, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क के नासाउ कोलेजियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्हें भारत का सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर बताया है. और कहा कि इसलिए मैं आप सभी को राष्ट्रदूत कहता हूं.
पीएम ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो गया है. ये सब आपने किया है. पीएम मोदी ने कहा कि साथियों में हमेशा से आपके सामर्थ्य को समझता रहा हूं. जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था, तब भी समझता था और आज भी समझता हूं. आप सब मेरे लिए हमेशा से भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर रहे हैं. इसलिए मैं आप सभी को राष्ट्रदूत कहता हूं.



























