
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
नई दिल्लीः इंडिया टीवी के चुनाव मंच 2025 कार्यक्रम में पूर्णियां सांसद पप्पू यादव अपना पक्ष रख रहे हैं। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती। मैं किसी भीड़ का मोहताज नहीं हूं। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में सिर्फ हिंदू-मुसलमान है। 10 से 12 करोड़ में टिकट की बिक्री हो रही है। नेता से अच्छे जानवर हैं। मैं बिहार का बेटा और सेवक हूं। डेडलाइन के अंदर मैंने पूर्णिया एयरपोर्ट लाया।
मैं गरीब लोगों की मदद की
उन्होंने कहा कि पप्पू यादव नचाता है, नाचता नहीं। मैं किसी भीड़ का मोहताज नहीं। मैं सच्चाई के रास्ते चलता हूं। मुझे राजनीति नहीं आती। ताकतवर लोगों से वोट मांगने कभी नहीं गया। बाढ़ में मैंने हर घर को अपना समझ के मदद की। कोरोना में मदद से पहले किसी की जाति नहीं पूछी। रेस्पेक्ट देना मेरा संस्कार है। तेजस्वी जननायक नहीं, जननायक कर्पूरी ठाकुर हैं। मेरे सबसे अच्छे रिश्ते, मुझे किसी का टिकट नहीं चाहिए।
लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर
पूर्णिया सांसद ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश को बर्बाद कर दिया। SSC-BPSC में हर बार चोरी हुई। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव तेजस्वी से कई गुना बेहतर हैं। तेजस्वी कभी लालू नहीं बन सकते। मैं यादव नहीं इंसान हूं।
मैं गरीबों से प्यार करता हूं
सांसद ने कहा कि मैं भगवान कृष्ण का वंशज, बुद्ध के मेरे संस्कार हैं। मैं हर जाति के गरीबों से प्यार करता हूं। मैं हर जाति के यूथ के लिए जीना चाहता हूं। मदद से पहले मैंने किसी से जाति नहीं पूछा। पैसे भेजने से पहले किसी से उसका राज्य नहीं पूछा। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे रोबिनहुड और किसी के मसीहा बनने का शौक नहीं है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एनडीए सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गए हैं।
बता दें कि इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर आज दिन भर नेताओं का जमावड़ा लगा रहेगा। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर तो दूसरा चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगा।
Latest India News



























