• Latest
  • Trending
  • All
खालिस्तान प्रेम या ट्रूडो की वोटों की मजबूरी… कनाडा से बढ़े तनाव के पीछे का गणित समझ लीजिए – canada pm justin trudeau khalistani supporter hardeep singh nijjar khalistan sikh vote bank canada politics pryd

2 years ago
“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

33 minutes ago
संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam

2 hours ago
IMF Clears USD 1.21 Billion Lifeline For Pakistan, Warns Of Economic Risks

IMF Clears USD 1.21 Billion Lifeline For Pakistan, Warns Of Economic Risks

2 hours ago
ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी सियासत का दबदबा:साल 2013 में शुरू हुआ सफर, इस बार 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में – 40 Candidates Are In The Electoral Fray In The Province Of British Columbia

ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी सियासत का दबदबा:साल 2013 में शुरू हुआ सफर, इस बार 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में – 40 Candidates Are In The Electoral Fray In The Province Of British Columbia

3 hours ago
Brothers Scott and Beauden Barrett named to start for All Blacks

Brothers Scott and Beauden Barrett named to start for All Blacks

6 hours ago
ट्रम्प ने फिर मांगा नोबेल शांति पुरस्कार:कहा- मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं; 2025 में भी मांग की थी

ट्रम्प ने फिर मांगा नोबेल शांति पुरस्कार:कहा- मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं; 2025 में भी मांग की थी

8 hours ago
Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

8 hours ago
Chandigarh News:गमाडा ने ईडी की 50 घंटे की कार्रवाई को हाईकोर्ट में दी चुनौती – Gmada Challenges Ed’s 50-hour Operation In The High Court

Chandigarh News:गमाडा ने ईडी की 50 घंटे की कार्रवाई को हाईकोर्ट में दी चुनौती – Gmada Challenges Ed’s 50-hour Operation In The High Court

9 hours ago
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट

CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट

9 hours ago
एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

10 hours ago
Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

10 hours ago
Why is Dana Altman retiring? Shocking decision as 68-year-old exits Oregon after 16 years; reason explained

Why is Dana Altman retiring? Shocking decision as 68-year-old exits Oregon after 16 years; reason explained

10 hours ago
Thursday, October 8, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

खालिस्तान प्रेम या ट्रूडो की वोटों की मजबूरी… कनाडा से बढ़े तनाव के पीछे का गणित समझ लीजिए – canada pm justin trudeau khalistani supporter hardeep singh nijjar khalistan sikh vote bank canada politics pryd

by India News Online Team
October 16, 2024
in Hindi News
0
खालिस्तान प्रेम या ट्रूडो की वोटों की मजबूरी… कनाडा से बढ़े तनाव के पीछे का गणित समझ लीजिए – canada pm justin trudeau khalistani supporter hardeep singh nijjar khalistan sikh vote bank canada politics pryd
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

पहले से खराब भारत और कनाडा के रिश्ते और खराब हो गए हैं. खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर सोमवार को जिस तरह से घटनाक्रम बदले, उसने भारत और कनाडा के बीच एक बार फिर नया राजनयिक संकट खड़ा कर दिया है. 

कनाडा के पुलिस कमिश्नर ने आरोप लगाया था भारतीय राजनयिक और कॉन्सुलर अधिकारी सीधे तौर पर या एजेंटों के जरिए भारत सरकार के लिए जानकारी जुटाने के लिए अपने पद का फायदा उठाते हैं. इसके बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि हमने भारत के एजेंटों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के सबूत दिए थे. भारत से बार-बार आग्रह के बावजूद कोई सहयोग नहीं किया.

इसके बाद भारत ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा समेत कई राजनयिकों को वापस बुला लिया है. इसके साथ ही भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया है और उन्हें 19 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कह दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर आरोप लगाया कि कनाडा की सरजमीं पर कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल रहे हैं. हालांकि, भारत इन सभी आरोपों को खारिज करता रहा है. सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने दोबारा इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया. साथ ही ये भी कहा कि ट्रूडो ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हैं.

ट्रूडो के आरोपों पर पिछले साल भारत में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे. (फाइल फोटो-PTI)

क्या जानबूझकर कर रहे हैं ट्रूडो ऐसा?

जस्टिन ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं. पहली बार सत्ता में आने के बाद ट्रूडो ने अपनी कैबिनेट में 4 सिख सांसदों को मंत्री बनाया. उस चुनाव में कुल 17 सिख सांसद जीते थे. इनमें से 16 ट्रूडो की लिबरल पार्टी से थे.

मार्च 2016 में ट्रूडो ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘मेरी कैबिनेट में मोदी की तुलना में ज्यादा सिख हैं.’ तब मोदी सरकार में दो सिख मंत्री- मेनका गांधी और हरसिमरत कौर बादल ही थीं.

अभी ट्रूडो की कैबिनेट में एकमात्र सिख मंत्री हरदीप एस. सज्जन हैं. हरदीप सज्जन को भारत विरोधी माना जाता है. सोमवार को जब कनाडा ने भारत के राजनयिकों को निष्कासित किया, तो हरदीप ने इसकी तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा, ‘कनाडा की धरती पर कनाडाई लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के गंभीर आरोप के कारण आज भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया. ये देखना अच्छा लगता है कि कानूनी एजेंसियां एक ऐसे मामले में लगातार काम कर रही है, जो सिख समुदाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है. मैं खुशनसीब हूं कि हम कनाडा में रहते हैं, जहां कानून अपना काम करता है.’

Today, Indian diplomats were expelled from Canada due to serious allegations of endangering the safety of Canadians on Canadian soil. It is good to see law enforcement continue to do their work on a matter that has been gravely affecting the Sikh community. I am thankful we live…

— Harjit Sajjan (@HarjitSajjan) October 14, 2024

जब 100 साल पुरानी घटना पर मांगी थी माफी

कनाडा में ट्रूडो का सिख समुदाय, खासकर खालिस्तानी समर्थकों के प्रति प्रेम ज्यादा गहरा रहा है. एक वक्त तो उन्हें ‘जस्टिन सिंह ट्रूडो’ भी कहा जाने लगा था. मई 2016 में उन्होंने 100 साल पुरानी घटना पर संसद में माफी भी मांगी थी.

दरअसल, 1914 में कोमागाटा मारू नाम के जहाज में सवार होकर 376 से ज्यादा भारतीय कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया पहुंचे थे. इनमें ज्यादातर सिख थे. तब भारतीयों को वहां रहने की इजाजत नहीं थी. भारतीय वहां तभी आ सकते थे, जब जहाज बगैर कहीं रुके सीधे कनाडा पहुंचे. दो महीने तक जहाज खड़ा रहा और 24 भारतीयों को उतरने की इजाजत मिली. उस जहाज को वापस भारत भेज दिया गया. 

करीब छह महीने बाद सितंबर 1914 में ये जहाज कोलकाता के बज बज बंदरगाह पहुंचा. तब अंग्रेजों का राज था और उन्होंने तय किया कि जहाज में सवार हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी. मगर यहां झड़प हो गई. इस झड़प में 20 यात्रियों की मौत हो गई.

जस्टिन ट्रूडो ने इसी घटना पर संसद में माफी मांगी थी. उन्होंने इस घटना के लिए कनाडा के उस वक्त के कानून को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि इस वजह से हुई मौतों के लिए हमें दुख है. इसके बाद फरवरी 2018 में जब ट्रूडो सात दिन की यात्रा पर भारत आए थे, तो वो स्वर्ण मंदिर भी गए थे.

(फाइल फोटो-PTI)

दौरा भारत का, न्योता खालिस्तानी को

2018 में जस्टिन ट्रूडो अपनी पत्नी सोफी के साथ सात दिन की भारत यात्रा पर आए थे. इस दौरान ट्रूडो और उनकी पत्नी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. ऐसे ही एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक जसपाल अटवाल भी दिखा था.

मुंबई और दिल्ली में जस्टिन ट्रूडो के कार्यक्रम का जसपाल अटवाल को न्योता मिला था. मुंबई में सोफी ट्रूडो के साथ जसपाल अटवाल साथ दिखाई दिया था. इस कार्यक्रम में कनाडा के मंत्री अमरजीत सोही भी साथ थे. इस पर जब बवाल हुआ तो कनाडा ने दिल्ली में जस्टिन ट्रूडो की डिनर पार्टी के लिए जसपाल अटवाल को दिया न्योता रद्द कर दिया. 

जसपाल अटवाल खालिस्तान का समर्थक रहा है और प्रतिबंधित संगठन ‘इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन’ से जुड़ा रहा है. 1986 में कनाडा के वैंकूवर में पंजाब के मंत्री मलकियत सिंह सिद्धू की हत्या की कोशिश के लिए जसपाल को कनाडाई कोर्ट ने दोषी ठहराया था. उस हमले में तो मलकियत सिंह बच गए थे, लेकिन भारत में उनकी हत्या कर दी गई थी. कनाडा की अदालत ने जसपाल को 20 साल की सजा सुनाई थी.

सोफी ट्रूडो के साथ जसपाल अटवाल. (फाइल फोटो)

मगर इन सबसे ट्रूडो को क्या फायदा?

2015 से सत्ता में बने ट्रूडो न तो 2019 में बहुमत हासिल कर सके और न ही 2021 में. मगर दूसरी पार्टियों के सहारे उनकी लिबरल पार्टी सत्ता में बनी रही. 

कनाडा में अगले साल अक्टूबर में संसदीय चुनाव होने हैं. ट्रूडो की पार्टी लगातार कमजोर हो रही है. कनाडाई संसद में कुल 338 सीटें होती हैं और सरकार बनाने के लिए 169 सीटों की जरूरत पड़ती है. ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास अभी 154 सीटें हैं. ट्रूडो को पता है कि सत्ता बचाए रखनी है तो सिखों को अपने साथ रखना जरूरी है.

कनाडा में सिख सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है. 2021 की जनणना के मुताबिक, कनाडा में सिखों की आबादी 7.70 लाख से ज्यादा है. भारत के बाद सबसे ज्यादा सिख कनाडा में ही रहते हैं. कनाडा के ओंटारियो में 3 लाख और ब्रिटिश कोलंबिया में 2.90 लाख से ज्यादा सिख रहते हैं. कनाडा की कुल आबादी में सिख 2.1 फीसदी हैं. यही वजह है कि ट्रूडो सिखों को खुश करने में जुटे रहते हैं.

चुनावी सर्वे करने वाली कनाडा की एक संस्था ने मई में एक सर्वे किया था. इसमें सामने आया था कि ट्रूडो की लिबरल पार्टी से सभी धार्मिक वर्गों का भरोसा टूट रहा है. सर्वे में शामिल 54% सिखों ने विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी को वोट देने की बात कही थी. जबकि, ट्रूडो की लिबरल पार्टी के साथ 21% सिख ही थे. इसी तरह, 53% हिंदू भी कंजर्वेटिव के साथ ही थे. 

दूसरी ओर, जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) का समर्थन बढ़ रहा है. वामपंथी विचारधारा वाली एनडीपी को 20% सिख और 41% मुस्लिमों ने वोट देने की बात कही थी. एनडीपी कुछ महीनों पहले ट्रूडो सरकार के साथ ही थी. सितंबर में ही एनडीपी ने समर्थन वापस लिया है. संसद में एनडीपी के पास 24 सीटें हैं.

अपना जनाधार खोने के डर से ट्रूडो अब सिखों को खुश करने में जुटे हैं. जानकारों का मानना है कि 2025 में सत्ता में वापसी की उम्मीद के कारण ट्रूडो ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को हत्या हो गई थी. (फाइल फोटो)

कहीं बैकफायर न हो जाए?

ट्रूडो खालिस्तान समर्थकों के बूते सत्ता में वापसी की उम्मीद देख रहे हैं, लेकिन कनाडा में बहुत कम सिख ऐसे हैं जो खालिस्तान चाहते हैं.

ट्रूडो सरकार में विदेश नीति के सलाहकार रहे ओमर अजीज ने पिछले साल सितंबर में एक लेख लिखा था. इसमें उन्होंने लिखा था कि खालिस्तान और चरमपंथ को लेकर भारत-कनाडा का एक-दूसरे पर आरोप लगाना नई बात नहीं है, लेकिन दुख की बात है कनाडाई नागरिकों को 1985 की वो घटना याद नहीं है, जब खालिस्तानी चरमपंथियों ने एअर इंडिया के विमान को हवा में ही उड़ा दिया था.

उन्होंने लिखा था, जब तक मैं विदेश नीति का सलाहकार था, तब तक मैंने देखा कि न तो कनाडा ने भारत को गंभीरता से लिया और न ही भारत ने कनाडा को. कनाडा अमेरिका और यूरोप से आगे देख ही नहीं रहा था और इस कारण हमारे रिश्ते कई देशों से बिगड़ते चले गए. 2018 में जब ट्रूडो भारत की यात्रा पर गए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत भी नहीं किया. 

वो लिखते हैं, भारत बार-बार कहता था कि कनाडा की सरजमीं का इस्तेमाल खालिस्तान समर्थक कर रहे हैं. ऐसे में कनाडा को कम से कम इतना जरूर कहना चाहिए था कि उनकी जमीन पर अलगाववाद का समर्थन नहीं किया गया. क्योंकि कनाडा में सिखों का एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो खालिस्तान नहीं चाहता. मगर ट्रूडो को डर था कि कहीं सिख वोट जगमीत सिंह के पास न खिसक जाए. 

ओमर अजीज ने ये लेख तब लिखा था, जब ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था. अजीज ने लिखा था कि हो सकता है कि कुछ लोग इससे परेशान हों, लेकिन एक देश के रूप में ऐसी सोच से कनाडा की प्रतिष्ठा को बड़ा नुकसान पहुंचा है. 

उन्होंने लिखा था कि ऐसा नहीं है कि मोदी हमेशा कनाडा के अच्छे दोस्त रहेंगे, लेकिन इन सबसे बड़ा नुकसान कनाडा को हुआ है. दुनिया में मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है, जबकि कनाडा अलग-थलग है. उन्होंने लिखा था कि सीधे-सीधे आरोप लगाने की बजाय कनाडा को कनाडाई नागरिक की हत्या की जांच करनी थी और उसके नतीजों को सार्वजनिक करना चाहिए था और भारत के साथ तनाव कम करने की कोशिश की जानी चाहिए थी.

ओमर अजीज के इस सालभर पुराने लेख से समझा जा सकता है कि ‘वोटबैंक’ के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़ना ट्रूडो पर ही भारी पड़ सकता है, क्योंकि कनाडा में बहुत सारे लोग ट्रूडो जैसा नहीं सोचते.

Source link

Tags: bankCanadaHardeepJustinKhalistanKhalistaniNijjarpoliticsprydSikhSinghsupporterTrudeauVoteककनडखलसतनगणतटरडतनवपछपरमबढमजबरयलजएवटससमझ
Share198Tweet124Send

Related Posts

“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था
Hindi News

“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

October 8, 2026
संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam
Hindi News

संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam

October 8, 2026
ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी सियासत का दबदबा:साल 2013 में शुरू हुआ सफर, इस बार 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में – 40 Candidates Are In The Electoral Fray In The Province Of British Columbia
Hindi News

ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी सियासत का दबदबा:साल 2013 में शुरू हुआ सफर, इस बार 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में – 40 Candidates Are In The Electoral Fray In The Province Of British Columbia

October 8, 2026
ट्रम्प ने फिर मांगा नोबेल शांति पुरस्कार:कहा- मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं; 2025 में भी मांग की थी
Hindi News

ट्रम्प ने फिर मांगा नोबेल शांति पुरस्कार:कहा- मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं; 2025 में भी मांग की थी

October 7, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

“अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

October 8, 2026
संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam

संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam

October 8, 2026
IMF Clears USD 1.21 Billion Lifeline For Pakistan, Warns Of Economic Risks

IMF Clears USD 1.21 Billion Lifeline For Pakistan, Warns Of Economic Risks

October 8, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • “अच्छा महसूस नहीं हो रहा है”, नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था
  • संभल में अनोखी शव यात्रा, आगे-आगे चले पालतू हाथी और पीछे सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला, देखें- VIDEO – Unique Funeral Procession in Sambhal Features Pet Elephants Leading Woman to Ganga Ghat viral video lclam
  • IMF Clears USD 1.21 Billion Lifeline For Pakistan, Warns Of Economic Risks
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.