
पति आनंद मोहन के साथ लवली आनंद
बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। वह अपने समर्थकों के साथ जेडीयू में शामिल हुई हैं। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जेडीयू का दामम थामा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगी।
लवली आनंद का बेटा भी जेडीयू में शामिल
लवली आनंद के साथ उनका बेटा अंशुमन आनंद भी आज जेडीयू मे शामिल हो गया। इस मौके पर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पहले भी लवली आनंद सिंह हम लोगों के साथ थीं। बीच में भटक गयी थी, अब सही रास्ते पर आ गयी हैं।
मिल सकता है जेडीयू से लोकसभा का टिकट
मिली जानकारी के अनुसार, लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्हें शिवहर से टिकट मिल सकता है। लवली के बेटे चेतन आनंद आरजेडी से विधायक हैं लेकिन जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद विश्वासमत के दौरान वह जेडीयू के पाले में चले गए थे। बता दें कि लवली आनंद राजपूत समाज से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति भी सांसद रह चुके हैं।






























